शादी में आए मेहमानों के दस लाख के गहने पार 

बालापुर शादी में आए मेहमानों के दस लाख के गहने पार 

Tejinder Singh
Update: 2022-12-16 11:19 GMT
शादी में आए मेहमानों के दस लाख के गहने पार 

डिजिटल डेस्क, बालापुर शादी समारोह में शामिल होने आए पुणे के एक परिवार को अज्ञात चोरों ने भारी झटका दिया है। होटल के रूम में रखे हुए लगभग 10 लाख के गहने अज्ञात चोर ने पार कर दिए है। यह घटना रिधोरा स्थित एक बड़े होटल में घटी है। बालापुर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालापुर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले रिधोरा स्थित गैंड जलसा इस होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पुणे का एक परिवार आया था। पुणे के विमान नगर निवासी यश घनश्याम गुप्ता यह अपने परिवार के साथ इस होटल के एक रूम में ठहरे हुए थे। १३ दिसंबर को सुबह11 से रात के 11:30 बजे के दरमियान इस परिवार के १० लाख ३० हजार रुपए कीमत के सोने के गहने अज्ञात चोर ने पार किए। 14 दिसंबर को सुबह यह घटना सामने आई है। इस मामले में यश घनश्याम गुप्ता ने बालापुर पुलिस थाने में फरियाद दाखिल की जिस पर पुलिसने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच थानेदार दत्तात्रय आवाले के मार्गदर्शन में की जा रही है।

Tags:    

Similar News