पॉश कालोनी में महिला से दिनदहाड़े गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

पॉश कालोनी में महिला से दिनदहाड़े गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-01 07:33 GMT
पॉश कालोनी में महिला से दिनदहाड़े गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क कटनी। मंगलवार की सुबह शहर की एक पॉश कालोनी में किराये से रह रही एक महिला के साथ सामुहिक दुराचार का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को जहां गिरफ्तार कर लिया गया है तो वहीं एक आरोपी अब भी फरार है। माधवनगर टीआई मंजीत सिंह ने बताया कि बरही निवासी एक युवती द्वारा पे्रम विवाह कर दद्दाधाम कालोनी में किराये से मकान लेकर अपने पति के साथ जीवन निर्वाह किया जा रहा है। मंगलवार को महिला का पति अपने गांव सुगमा गया हुआ था तभी सुबह करीब साढ़े 9 बजे महिला का परिचित बरही निवासी मनोज गुप्ता 40 वर्ष अपने एक मित्र हुकुम पटेल के साथ महिला के घर आया जहां महिला को अकेला पाकर मनोज तथा हुकुम द्वारा उसके साथ गैंगरेप किया गया तथा वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। किसी तरह माधवनगर थाने पहुंचकर पीडि़ता द्वारा अपनी शिकायत दर्ज कराई गई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 376 (डी) आईपीसी तथा 3 (2)(5), 3 (1)(ब)(1) एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की जिनमें से एक आरोपी मनोज गुप्ता को कटनी स्टेशन से धर दबोचा गया।
नगर निगम की सफाई से घंटों थमे रहे वाहनों के पहिये- कटनी-जबलपुर मार्ग पर स्थित सागर पुलिया के दोनों ओर मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे वाहनों की भारी कतार लग गई। काफी देर तक वाहनों के पहिये थमे रहे और वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। वजह थी पुलिया के नीचे अति व्यस्ततम मार्ग पर नगर निगम द्वारा दिन के वक्त साफ सफाई कराया जाना। पहले वाहन चालक पुलिया के नीचे किसी बड़े वाहन के खराब होने के कारण जाम लगना मान रहे थे, लेकिन जब उन्हें नगर निगम की इस लापरवाही की जानकारी लगी तो वे निगम प्रशासन को कोसते नजर आए।
एक घंटे तक लगा रहा जाम- मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के बाद नगर निगम द्वारा वाहन लेकर सागर पुलिया के नीचे सफाई का कार्य शुरू कराया गया जिससे देखते ही देखते कुछ ही देर में पुलिया के नीचे जाम लगना शुरू हो गया। करीब आधे घंटे में पुलिया के दोनों ओर दुपहिया, तिपहिया तथा चौपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी लगते ही यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा निगम कर्मियों को शीघ्र कार्य समाप्त करने कहा गया। जैसे ही नगर निगम का कार्य पूरा हुआ धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन प्रारंभ हुआ, लेकिन इस सब कवायद में करीब एक घंटे से अधिक समय तक कटनी-जबलपुर मार्ग पर यातायात बाधित रहा और आम जनता को मुसीबत का सामना करना पड़ा।

 

Similar News