शराबबंदी को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने की शराब बेचने की कोशिश  

शराबबंदी को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने की शराब बेचने की कोशिश  

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-11 18:23 GMT
शराबबंदी को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने की शराब बेचने की कोशिश  

डिजिटल डेस्क, अकोला/बुलडाणा। लोणार तहसील के गांव बिबी में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। बुधवार को महिलाओं ने शराब बेचो आंदोलन छेड़ दिया। जिसके तहत महिलाएं कलेट्रेट पहुंचीं, जहां उन्होंने शराब बेचने की कोशिश की। इस दौरान सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 

शराब का विरोध

इलाके में शराब की बिक्री से स्थानीय परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि इससे उन्हें आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं शराब बंदी को लेकर लगातार आवाज उठा रही हैं। इसे लेकर दोपहर 1 बजे महिलाओं का जत्था कलेट्रेट पहुंचा था। जहां उन्होंने शराब बिक्री का विरोध, शराब बेचकर करने की कोशिश की थी।

मांगो का ज्ञापन सौंपा

सुनीता किसन के नेतृत्व में गांव की महिलाएं और पुरुष शराबबंदी की मांग के लेकर प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान लता सखाराम धाईत, जिजा भगवान सदावर्ते, भानुदास लहाने, संतोष इंगले, बालू इंगले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिन्होंने बाद में कलेक्टर को अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा

Similar News