देखते ही बन रहा था सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, नहीं मनाया गया गोवर्धन पर्व

हिंगोली देखते ही बन रहा था सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, नहीं मनाया गया गोवर्धन पर्व

Tejinder Singh
Update: 2022-10-25 14:14 GMT
देखते ही बन रहा था सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, नहीं मनाया गया गोवर्धन पर्व

डिजिटल डेस्क, हिंगोली। जिले में मंगलवार शाम सभी ने खंडग्रास सूर्य ग्रहण का नजारा देखा। पूरे 27 वर्षों बाद आए इस खंडग्रास सूर्यग्रहण को देखने के लिए सुबह से ही नागरिकों में उत्सुकता थी, खगोल शास्त्रियों, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों ने काले चश्मे, काली फिल्म, कैमरे, मोबाइल से इस सूर्य ग्रहण के दृश्य को अपनी आंखों से देखा और कैमरे में कैद किया। दोपहर 4:00 बजे से ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखने लगा, जो कि देर शाम 6:30 बजे तक चलता रहा। इस बीच पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा के आने से सूर्य का 40% हिस्सा ढक गया था। सूरज भी मानो बार-बार बदल रहा था। दोपहर में सूर्ख पीला था,  शाम होते-होते गहरे नारंगी रंग में बदल गया। प्रकृति के इस अनुपम दृश्य को देखकर सभी नागरिक अचरज में पड़ गए। 

अब खगोल शास्त्रियों और वैज्ञानिकों को अगले 10 वर्ष बाद ही सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण के चलते सभी धार्मिक गतिविधियां बंद रही, दीपावली का दूसरा दिन गोवर्धन पर्व होने के बावजूद भी पर्व नहीं मनाया गया। शाम 6:30 बजने के बाद, ग्रहण समाप्त होते ही सभी घरों को पानी से स्वच्छ की गई और नहा धोकर भगवान का पूजन करने के बाद भोजन बनाने का कार्य आरंभ हुआ। दिन भर सभी मंदिरों के भी पट बंद रहे, पूजा-पाठ बंद रही।

Tags:    

Similar News