भोपाल में जनवरी 2018 में होगी World level agricultural summit

भोपाल में जनवरी 2018 में होगी World level agricultural summit

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-28 16:10 GMT
भोपाल में जनवरी 2018 में होगी World level agricultural summit

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और किसान अध्ययन समूह की बैठक को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि भोपाल में जनवरी 2018 में World level agricultural summit की जायेगी। जिसमें कृषि के क्षेत्र में शोध, अनुसंधान, नए कृषि शिल्प, कृषि प्रौद्योगिकी से प्रदेश के किसानों को रूबरू कराया जायेगा। देश विदेश के कृषि विज्ञानी समिट में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कृषि मंडियों में जैविक शेड बनाकर जैविक कृषि करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। एमपी में जैविक खेती की संभावनाओं का भरपूर दोहन कर प्रदेश को जैविक राज्य बनाने की चुनौती स्वीकार करें। 

प्रदेश बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में किसान कार्यशालाएं की जा रही है। किसान मोर्चा द्वारा प्रदेशव्यापी किसान सम्मान यात्रा निकालने की कार्ययोजना पर विचार किया जा रहा है। यात्रा के दौरान ऐसे वरिष्ठ किसान, जिन्होंने क्षेत्र में कृषि, पशुपालन और संबंद्ध उत्पादन का मानक तैयार किया है उनका सम्मान किया जायेगा। किसान सम्मान यात्रा के साथ रावत ने मोर्चा की आगामी तीन माह की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की।

Similar News