विश्व दलहन दिवस आयोजित

पन्ना विश्व दलहन दिवस आयोजित

Ankita Rai
Update: 2022-02-11 06:28 GMT
विश्व दलहन दिवस आयोजित

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना द्वारा विश्व दलहन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्र के प्रभारी डॉ. पी.एन. त्रिपाठी ने दलहन उत्पादन बढाने हेतु उन्नत कृषि तकनीकी के बारे में विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने दलहन की दैनिक जीवन में महत्ता के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डॉ. आर.के. जायसवाल ने जिले की प्रमुख दलहनी फसलों के बीमारी एवं कीट व्याधि के प्रबंधन हेतु विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। डॉ. आर.पी. सिंह ने गर्मी मौसम में मंूग एवं उडद फसल की खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषकों को कृषि संबंधित समसामयिकी जानकारी एवं उनके फसल संबंधित समस्याओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में जिले के रामपुर, तुन्ना, जसवंतपुरा एवं बलगहा ग्राम के कृषकों ने हिस्सा लिया।

Tags:    

Similar News