पुलिस भर्ती में भोपाल आए, लौटते वक्त कर दी ट्रेन में लूटपाट और फायरिंग

पुलिस भर्ती में भोपाल आए, लौटते वक्त कर दी ट्रेन में लूटपाट और फायरिंग

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-08 05:45 GMT
पुलिस भर्ती में भोपाल आए, लौटते वक्त कर दी ट्रेन में लूटपाट और फायरिंग

डिजिटल डेस्क,भोपाल। वो आए तो थे पुलिस में भर्ती होने के लिए, लेकिन चल पड़े गुनाह के रास्ते पर और बन गए शातिर लुटेरे। ऐसे ही दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि उनके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं।

दरअसल कुछ युवक पुलिस में भर्ती होने के लिए भोपाल आए थे। बताया जा रहा है कि इन हथियारबंद आरोपियों ने यशवंतपुर हजरत निजामुद्दीन ट्रेन को लूटने का प्रयास किया। बदमाश भोपाल स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए।  इसके बाद ट्रेन के जनरल कोच में उन्होंने फायरिंग करते हुए लूटपाट की। आरोपी कई यात्रियों से जेवर और नगदी लूट कर ले गए। हालांकि कुछ यात्रियों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं विदिशा के पास ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के कारण दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। सूचना मिलते ही बीना GRP, RPF ने ट्रेन को रोककर दोनों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा और 3 जिंदा राउंड बरामद हुए हैं। पकड़े गए युवकों में एक आरोपी मुरैना का बताया जा रहा है। फायरिंग में एक युवक घायल भी हुआ है।

 

 

Similar News