मशीन के पट्‌टे में फंसने से युवा मजदूर की दर्दनाक मौत

मशीन के पट्‌टे में फंसने से युवा मजदूर की दर्दनाक मौत

Anita Peddulwar
Update: 2019-07-06 08:14 GMT
मशीन के पट्‌टे में फंसने से युवा मजदूर की दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क, अकोला। आइल कंपनी में काम करने वाले एक युवक की मशीन के पट्‌टे में फंसने से मौत हो गई।  बोरगांव मंजू पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले वणी रंभापुर के पास अंबिका सोयाबीन ऑइल नामक कंपनी है। इस कंपनी में ग्राम कोलंबी निवासी दत्तात्रय श्रीराम चोपडे (22) मानसेवी के रूप में काम किया करता था। शुक्रवार की रात उसकी नाइट ड्यूटी थी, रात में उसकी ड्यूटी अधिकारियों ने सोयाबीन से निकलने वाले कुटार की मशीन पर लगाई थी। ड्यूटी के दौरान अचानक दत्तात्रय का संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह मशीन में जा गिरा। वहां पर काम करने वाले अन्य मजदूर कुछ समय पाते उसके पहले ही दत्तात्रय की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बोरगांव मंजू पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक हरीश गवली अपने दल के साथ के साथ पहुंचे। पुलिस कर्मचारी तथा मजदूरों ने दत्तात्रय को मशीन से बाहर निकाला। पुलिस ने घटना स्थल का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सर्वोपचार अस्पताल भेज दिया।

कुछ दिनों पूर्व कंपनी में मानसेवी के रूप में लगा था

जानकारी के अनुसार ग्राम कोलंबी निवासी दत्तात्रय चोपडे अंबिका सोयाबीन ऑइल कंपनी में कुछ दिनों पूर्व मानसेवी के रूप में लगा था। रात में नौकरी कर वह अपने परिवार को आर्थिक रूप से मदद करना चाहता था। लेकिन उसे तथा उसके परिवार को इस बात का आंशिक सा भी आभास नहीं था कि शनिवार का सूरज उनके लिए दर्दनाक समाचार लेकर आयेगा। घर के युवा बेटे दत्तात्रय की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

थाने में परिजनों का जमघट

मशीन में दत्तात्रय की मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिजन मिल में पहुंचे। मशीन में उसकी लाश को देखकर परिजनों के आंखों से आंसुओं का सैलाब निकल पड़ा। परिजनों ने कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने पहुंचे। जानकारी के अनुसार परिजन कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News