कर्ज से दबे युवा ने पूरे परिवार को पिलाया जहर, तीन की मौत, दो गंभीर

कर्ज से दबे युवा ने पूरे परिवार को पिलाया जहर, तीन की मौत, दो गंभीर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-25 08:48 GMT
कर्ज से दबे युवा ने पूरे परिवार को पिलाया जहर, तीन की मौत, दो गंभीर

डिजिटल डेस्क, रीवा। यहां कर्ज से दबे ईंट बनाने वाले एक युवा ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। युवा ने इतना खतरनाक कदम सिर्फ कर्ज के कारण उठाया या फिर कोई और भी कारण है इसकी पुलिस जांच कर रही है। मृतक का परिवार बेहत गरीब था और वह ईंट बनाने का काम करता था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी साहूकार द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया था। इस संबंध में बताया गया है कि जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत घूमा गांव में कर्ज के बोझ में दबे एक गरीब में कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर अपने तीनों बच्चों और पत्नी को पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। इस घटना में पति -पत्नी सहित एक बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बेटा और बेटी का इलाज चल रहा है। 

लीज पर ली थी जमीन
इस घटना की जानकारी सामने आने पर एसपी भी मौके पर पहुंचे और यह जानने का प्रयास किया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। घुमा गांव में रहने वाला अशोक प्रजापति 34 वर्ष ईंट पाथने का काम करता था। अपने घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर जमीन लीज में लेकर यह काम करता था। वहीं पर झोपड़ी बना रखी थी। अशोक का पूरा परिवार वही था। देर रात जैसे ही लोगों को पता चला तो भीड़ एकत्रित होने लगी। अशोक की मौत हो चुकी थी।जबकि पत्नी और बच्चों की सांस चल रही थी इन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पत्नी सुनीता और 12 वर्षीय पुत्र अनिल की भी मौत हो गई। पुत्री अनीता 14 वर्ष और पुत्र संदीप 10 वर्ष का उपचार गांधी इसमें चिकित्सालय में चल रहा है।

एक लाख का कर्ज़
गढ़ टीआई राम सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल मिली है। मृतक के पिता से पुलिस को पता चला है कि उस पर लगभग एक लाख का कर्ज था। ऐसा माना जा रहा है कि कर्ज के बोझ के चलते अशोक ने यह कदम उठाया। घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है। वहीं कुछ ऐसी बातें भी सामने आई है कि पैसा जल्द वापस करने के लिए उसे धमकियां मिली थी।
 

Tags:    

Similar News