यातायात पुलिस ने चौराहे में आयोजित किया गया जागरूकता अभियान

Sanjana Namdev
Update: 2023-08-26 07:14 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना सांई कृष्णा एस थोटा के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी सूबेदार ज्योति दुबे द्वारा पन्ना शहर के विभिन्न चौराहों पर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के अजयगढ चौराहे में दो पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट धारण करने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर दुर्घटना में नुकसान की संभावना काफी कम हो जाती है साथ ही जीवन सुरक्षित रहता है। इस दौरान सभी को पम्पलेट, स्टीकर भी वितरित किए गए। जागरूकता कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डेय व सत्येन्द्र सिंह उपस्थित रहे। 

Tags:    

Similar News