पन्ना: पवई नगर में उत्साहपूर्वक मनाया गया भाईदूज का पर्व

  • पवई नगर में उत्साहपूर्वक मनाया गया भाईदूज का पर्व
  • मनाई गई चित्रगुप्त जयंती, हुई विशेष पूजा

Sanjana Namdev
Update: 2024-03-28 10:59 GMT

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। बुधवार को भाई दूज का पर्व पवई नगर एवं क्षेत्र में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। भाई दूज के दिन सुबह-सुबह महिलाओं द्वारा घर के सामने रखी दूज माता की पूजा की गई। इसके पश्चात बहनों द्वारा अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर उसकी सुख समृद्धि की मंगल कामना की गई। इसके साथ ही भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का वचन दिया। बता दें कि यमराज और उनकी बहन यमुना की कथा के बाद भाई दूज का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है। कुछ क्षेत्रों में इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है होली के बाद भाई का तिलक करके होली की भाई दूज मनाई जाती है।

यह भी पढ़े -खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर खाक

मनाई गई चित्रगुप्त जयंती, हुई विशेष पूजा

बुधवार को नगर में धूमधाम से चित्रगुप्त जयंती मनाई गई। नगर के कायस्थ समाज के लोगों में इस पारंपरिक पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया और सभी समाज के लोग शिक्षक बृजेश अर्गल के निवास पर एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। सभी ने भगवान श्री चित्रगुप्त को गुड़, अदरक, मध, घी, दूध, दही एवं गंगाजल का भोग लगाया साथ ही कलम दवात की पूजा की। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े -आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन


Tags:    

Similar News