पन्ना: खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर खाक

खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर खाक
  • जिले के सिमरिया थाना अन्तर्गत ग्राम बोदा एवं तिघरा के बीच
  • खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर खाक

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले के सिमरिया थाना अन्तर्गत ग्राम बोदा एवं तिघरा के बीच पकी खडी गेंहू की फसल में आग लग गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में फसल जल गई है तथा लाखों का नुकसान हुआ।आग में लगभग बीस से पच्चीस एकड में लगी गेहूं की फसल जल गई जिससे अनेक किसान प्रभावित हुए है। जिसमें गोविंद सोनी, रामप्रताप सोनी, सूरज बिल्थरे तिघरा, कर्ण सिंह एवं अन्य किसान प्रभावित हुए है। किसानो ने जिला प्रशासन से जली हुई फसल का तत्काल सर्वे कराने एवं नुकसान पर राहत राशि दिलाये जाने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़े -आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन

Created On :   28 March 2024 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story