- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बाल विवाह को सख्ती से समाप्त करने...
Panna News: बाल विवाह को सख्ती से समाप्त करने के लिए धर्मगुरूओं ने ली शपथ

- वैश्विक अंतरधार्मिक सप्ताहांत आयोजित किया जा रहा
- बाल विवाह को सख्ती से समाप्त करने के लिए धर्मगुरूओं ने ली शपथ
Panna News: बाल विवाह मुक्त विश्व की ओर 12 सितम्बर से 14 सितम्बर 2025 का वैश्विक अंतरधार्मिक सप्ताहांत आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत पन्ना जिले में संकल्प समाजसेवी संस्था द्वारा जिले के धर्मगुरूओं से मिले और बाल विवाह जैसे अपराध को समाप्त करने की बात कही। धर्मगुरूओं द्वारा बाल विवाह समाप्ति का संदेश दिया कि बाल विवाह एक अपराध है यह स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा का संकट है। बाल विवाह बच्चों के खिलाफ शोषण के सबसे बुरे रूपों में से एक है। यह जघन्य प्रथा न केवल बचपन का अचानक अंत कर देती है बल्कि पीढी दर पीढी गरीबी के दुष्चक्र को जन्म देती।
बचपन सीखने विकास और आध्यात्मिक विकास के लिये होता है। ब्रम्हचर्य आश्रम के बाद की गृहस्थ आश्रम आता है यह दर्शाता है कि विवाह, शिक्षा और परिपक्वता के बाद होना चाहिये। बाल विवाह इस पवित्र परंपरा का उल्लंघन करता है और दुख का कारण बनता है। धर्म अनुयायी होने के नाते आइये हम अपनी बेटियों की रक्षा करें उन्हे शिक्षित करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी बच्चे को कानूनन रूप से वयस्क होने से पहले विवाह बंधन मे न डाला जाए। शपथ कार्यक्रम में संकल्प समाजसेवी संस्था से मनोज सिंह गौर, प्रमोद यादव तथा जिले के अधिक से अधिक धर्मगुरूओं से मिल बाल विवाह की समाप्ति के लिये शपथ दिलाते हुये संदेश जारी किया।
Created On :   14 Sept 2025 12:36 PM IST