पन्ना: कृषि महाविद्यालय में मनाया गया जैव विविधता दिवस

  • कृषि महाविद्यालय में मनाया गया जैव विविधता दिवस
  • महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को जैव विविधता के बारे में बताया

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-23 04:39 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कृषि महाविद्यालय पन्ना में २२ मई को अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को जैव विविधता के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनिल कुमार कोरी एवं डॉ. दीप्ति तिवारी ने किया। संचालकों ने समझाया कि पृथ्वी पर लाखों प्रजातिों के जीव और वनस्पति मौजूद हैं एवं यह सभी आपस में प्राकृतिक कडियों से जुडे हैं। विद्यार्थियों को बताया गया कि कुनमिंग मॉनिट्रयल ग्लोबल जैव विविधता फेम वर्क कार्यान्वयन का समर्थन करके जैव विविधता को हो रहे नुकसान को रोका जाये तथा जैव विविधता बढाने में सहयोग करें।

यह भी पढ़े -निर्माणाधीन पानी की टंकी से नहीं हो रही पानी की सप्लाई, सलेहा में पेयजल संकट की समस्या बरकरार

जैव विविधता बचाने के किस प्रकार सभी की भूमिका आवश्यक है एवं योजना का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया गया। वर्ष २०२४ की थीम बी द पार्ट ऑफ प्लान पर महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने पोस्टकर बनाकर जैव विविधता संरक्षण के उपाय सांझा किये। छात्र प्रशांत शर्मा एवं अभिषेक कुशवाह ने विलुप्त हो रही प्रजातियों के खतरों को कम करने एवं इसकी रक्षा करने की प्रक्रिया पर विचार रखे। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विजय कुमार यादव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों में जैव विविधता के महत्व की चेतना को जागृत किया। उन्होंने सूक्ष्म जीवों का योगदान पोषण, खनिजीकरण एवं मृदा संगठन में बताते हुए पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने में इनकी भूमिका का वर्णन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अतिथि विद्वान एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़े -एग्जिट पोल एवं परिणाम का प्रकाशन या प्रचार १ जून को शाम 6:30 बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित

Tags:    

Similar News