पन्ना: भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाए जाने ब्राम्हण सभा ने किया तैयारी बैठक का आयोजन

  • भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव
  • जन्मोत्सव मनाए जाने ब्राम्हण सभा ने किया तैयारी बैठक का आयोजन

Sanjana Namdev
Update: 2024-05-01 08:30 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को लेकर पन्ना के श्री रामजानकी मंदिर में २८ अप्रैल को अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा पन्ना के तत्वाधान में एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में विप्र बंधुओं ने शामिल होकर अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर होली गुलाल से पूजा अर्चना करने के पश्चात बैठक कार्यवाही प्रारंभ हुई। बैठक की अध्यक्षता पंडित मुरारी लाल थापक के द्वारा की गई। बैठक में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें पंडित रामगोपाल तिवारी अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा पन्ना, पंडित रविंद्र शुक्ला, पंडित विष्णु पाण्डेय, पंडित प्रमोद पाठक, पंडित कृष्ण कुमार मिश्रा, पंडित संतोष कुमार तिवारी कार्यवाहक अध्यक्ष, श्रीमती प्रिया द्विवेदी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती आस्था तिवारी, श्रीमती चंद्रप्रभा तिवारी, श्रीमती अनीता चौबे, श्रीमती मनीषा गोस्वामी, श्रीमती सविता चौबे, पंडित विनोद मिश्रा, पंडित विनोद तिवारी, पंडित अर्जुन शर्मा, पंडित सौरभ पटेरिया, पंडित दिनेश पाठक के द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए।

यह भी पढ़े -नवोदय विद्यालय में प्राचार्य के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बैठक में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव मनाए जाने के अलग-अलग कार्यों के उत्तरदायित्व सौंपे गए। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पंडित संतोष कुमार तिवारी कार्यवाहक अध्यक्ष के मार्गदर्शन में मनाया जावेगा। युवा इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित दीपक कुमार तिवारी एवं तहसील पन्ना अध्यक्ष पंडित मनीष कुमार दुबे को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव मनाए जाने के संबंध में प्रभारी नियुक्त किया गया। वाहन रैली का प्रभारी सौरभ पटेरिया को नियुक्त किया गया। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाए जाने के संबंध में पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने के लिए सभी उपस्थित लोगों से अनुरोध किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से पंडित अश्विनी कुमार पाण्डेय, पंडित रमेश प्रसाद तिवारी, पंडित गनेश प्रसाद चतुर्वेदी, पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी, पंडित अंकित मिश्रा, पंडित प्रेम नारायण त्रिपाठी, पंडित कृपाल कुमार तिवारी, पंडित अशोक कुमार पाण्डेय, पंडित भरत मिश्रा, पंडित अरविंद द्विवेदी, पंडित रवि तिवारी, पंडित रामकरण द्विवेदी, पंडित संजय शुक्ला, पंडित बृजेंद्र गर्ग, पंडित संस्कार शुक्ला, पंडित मुकुल मिश्रा, पंडित राजा मिश्रा, पंडित राजेश मिश्रा, पंडित महेंद्र तिवारी, पंडित पी.के. मिश्रा, पंडित रवि गंगेले, पंडित प्रभु शंकर रिछारिया, पंडित धुव्र कुमार पाठक, पंडित कुलदीप कुमार गंगेले आदि बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पंडित दीपक तिवारी द्वारा किया गया। 

यह भी पढ़े -३७ वर्ष शासकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक अशोक द्विवेदी

Tags:    

Similar News