पन्ना: ३७ वर्ष शासकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक अशोक द्विवेदी

३७ वर्ष शासकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक अशोक द्विवेदी
  • ३७ वर्ष शासकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक अशोक द्विवेदी
  • थाना कोतवाली में आयोजित किया गया विदाई समारोह

डिजिटल डेस्क, पन्ना। थाना कोतवाली पन्ना से पुलिस विभाग में अपनी शासकीय सेवा की शुरूआत करने वाले उपनिरीक्षक अशोक द्विवेदी जो मूलत: उत्तर प्रदेश के निवासी हैं ३७ वर्ष की शासकीय सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। अपनी सेवा के कार्यकाल के दौरान अशोक द्विवेदी ने लग्न और मेहनत से काम किया और पुलिस विभाग का नाम रोशन किया। उनकी सेवानिवृत्ति पर थाना कोतवाली पन्ना में नगर निरीक्षक पन्ना रोहित मिश्रा की उपस्थिति में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एसआई अशोक द्विवेदी व उनकी धर्मपत्नी राजेश्वरी द्विवेदी भी उपस्थित रहीं। इस दौरान पुलिस विभाग के कई पुलिस अधिकारी व जवान शामिल रहे। थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना रोहित मिश्रा ने उपनिरीक्षक अशोक द्विवेदी का शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया।

यह भी पढ़े -छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को दी गई अग्निपथ सेना भर्ती प्रक्रिया की जानकारी

दो एनकाउंटर में मिला था आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

उप निरीक्षक अशोक द्विवेदी लंबे समय तक तराई अंचल में पदस्थ रहे और इसी दौरान डकैतों की धरपकड अभियान में उनके द्वारा किए गए दो एनकाउंटरों के लिए उन्हें पुलिस विभाग में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन भी प्रदान किया गया। उनके द्वारा कुख्यात दस्यु ठोकिया को जिले की सीमा से खदेडने में भी अहम भूमिका निभाई गई थी। उनकी सेवानिवृत्ति पर चित्रकूट से उनके परिजन कार्तिक द्विवेदी, पदनाभ द्विवेदी भी पहुंचे। इस कार्यक्रम में शिवकुमार त्रिपाठी, प्रज्ञा परौंहा उपनिरीक्षक रचना पटेल, कस्तूरी अहिरवार, सहायक उपनिरीक्षक रामसजीवन तिवारी, महिला थाना प्रभारी फूल कुमारी, उपनिरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, रामकृष्ण पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक रानी भारतीय, दीप प्रकाश, सृष्टि तिवारी, जानकी सिंह तारा देवी, नत्थू लाल, राजकुमार, रवि खरे सहित बडी संख्या में अधिकारी व पुलिस जवान विदाई समारोह में शामिल रहे। सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

यह भी पढ़े -प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ककरहटी की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, डॉक्टर के नहीं रहने पर जताई नाराजगी

Created On :   1 May 2024 4:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story