Panna News: माय किंडरलैंड विद्यालय में शक्ति पर्व का हुआ आयोजन

माय किंडरलैंड विद्यालय में शक्ति पर्व का हुआ आयोजन

Panna News: नगर की संस्था माय किंडरलैंड विद्यालय में शारदेय नवरात्रि के अवसर पर नौ देवी के उपासना पर्व नवरात्रि में शक्ति पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां अम्बे के जयकारों के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी गई साथ ही बच्चों के द्वारा मां देवी के नौ स्वरूपों को भी फैंसी ड्रेस के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संचालक श्रीराम गोस्वामी एवं अमरदीप गोस्वामी जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं देवी मां की आराधना करके किया गया। कार्यक्रम में सभी बच्चे रंग बिरंगी पोशाक में नजर आए जो भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली थी। विद्यालय के संचालक अमरदीप गोस्वामी के द्वारा छात्र-छात्राओं को उनकी इस शानदार प्रस्तुति पर आशीर्वाद दिया गया एवं उन्होंने बताया की छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ सह पाठयक्रम गतिविधियां भी जरूरी है। इससे व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है।

विद्यालय में सीखी गई हर कला वर्तमान और भविष्य में भी उपयोगी होती है। इस तरह के आयोजनों से छात्रों में सामूहिकता, सहयोग और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव गहराता है। नवरात्रि ना केवल धार्मिक आस्था का बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक गणों का उक्त कार्यक्रम में सहयोग रहा। साथ ही कन्या पूजन कर कन्या भोज के आयोजन के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

Created On :   28 Sept 2025 12:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story