- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर नगर...
Panna News: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर नगर में निकाली जाएगी वाहन रैली

By - Bhaskar Hindi |27 Sept 2025 3:09 PM IST
Panna News: 27 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी में उनके द्वारा दिए गए योगदान याद किया जाता है एवं उनकी जयंती पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी को लेकर पवई में 27 सितंबर को युवा समिति के महाराजा छत्रसाल मैदान से भगत सिंह की जयंती पर विशाल वाहन रैली का आयोजन युवाओं द्वारा किया जा रहा है। यह वाहन रैली महाराजा छत्रसाल मैदान से प्रारंभ होकर नगर मार्गो से होते हुए पुन: महाराजा छत्रसाल मैदान में संपन्न होगी। युवा समिति के सदस्यों ने नगर वासी एवं क्षेत्र वासियों से इस वाहन रैली में पहुंचने के लिए और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से आवाहन किया है।
Created On :   27 Sept 2025 3:09 PM IST
Next Story