Panna News: महिला सम्मान और समानता पर मैं हूं अभिमन्यु अभियान

महिला सम्मान और समानता पर मैं हूं अभिमन्यु अभियान

Panna News: अमानगंज पुलिस द्वारा शुक्रवार को हायर सेकेंडरी स्कूल में मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण करना और लडक़े-लड़कियों को समान अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में सहयोग सम्मान और समानता के सिद्धांतों पर आधारित नारी के महत्व योगदान तथा उसकी भागीदारी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि आज के पुरुष को सभ्य समाज निर्माण के लिए रूढ़िवादी धारणाओं और पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए महिलाओं के विकास और सहअस्तित्व का सहभागी बनना होगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को लिंग भेद समाप्त करने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया।

Created On :   27 Sept 2025 2:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story