- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय माफी मांगते...
Panna News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय माफी मांगते हुए तत्काल इस्तीफा दें, महिला कांग्रेस ने की मांग

Panna News: मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी भाई बहन के रिश्ते को लेकर जो अभद्र टिप्पणी की गई है। उक्त घटनाक्रम को लेकर पूरे देश में महिलाओं में कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ गुस्सा का माहौल है तथा महिला कांग्रेस द्वारा कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी क्रम में महिला कांग्रेस द्वारा पन्ना जिला मुख्यालय कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित करते हुए कहा कि भाजपा के नेता तथा मंत्री अहंकार में डूबे हुए हैं जो महिलाओं, बच्चियों के खिलाफ अनर्गल एवं अवध टिप्पणी कर रहे हैं।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला पंचायत की सदस्य तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ममता शर्मा ने कहा कि जब तक मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी टिप्पणी को लेकर माफी नहीं मांगेंगे तथा भाजपा उनका इस्तीफा नहीं लेगी तब तक महिला कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को श्री विजयवर्गीय का इस्तीफा लेना चाहिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी चाहिए। इस दौरान अनेक महिला नेत्रियां उपस्थिति रही जिसमें मुख्य रूप से नगर परिषद पवई की उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे परमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जीराबाई पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष जीराबाई पटेल, पूर्व महिला पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती इंदु तिवारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रहीम खातून, आस्था तिवारी, लल्ला बाई चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Created On :   28 Sept 2025 5:42 PM IST