Panna News: कलेक्टर ने रैपुरा पहुंचकर खाद गोदाम एवं अस्पताल का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने रैपुरा पहुंचकर खाद गोदाम एवं अस्पताल का किया निरीक्षण
बुधवार दोपहर को पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार रैपुरा पहुंची जहां उन्होंने भरवारा स्थित खाद गोदाम का निरीक्षण किया जहां उन्होंने खाद की उपलब्धता, रखरखाव के बारे में जानकारी ली साथ ही किसानों से उनको खाद को लेकर हो रही समस्याओं के बारे में पूछा।

Panna News: बुधवार दोपहर को पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार रैपुरा पहुंची जहां उन्होंने भरवारा स्थित खाद गोदाम का निरीक्षण किया जहां उन्होंने खाद की उपलब्धता, रखरखाव के बारे में जानकारी ली साथ ही किसानों से उनको खाद को लेकर हो रही समस्याओं के बारे में पूछा। किसानों ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया एवं यूरिया उपलब्ध करवाने की मांग की। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं को देखा।। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने का प्रयास करेंगे। किसानों की मांग पर दो अन्य खरीदी केंद्र खुलेंगे। किसानों ने कलेक्टर पन्ना ऊषा परमार से फसल की तुलाई में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया उन्होंने कहा कि रैपुरा मात्र एक खरीदी केंद्र इस बार रखा गया है जबकि अब तक तीन खरीदी केंद्र हुआ करते थे। जिस पर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए खरीदी केंद्र बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं।

पंचायतों पर भ्रष्टाचार के सवाल पर जिपं सीईओ ने नहीं दिखाई गंभीरता

कलेक्टर के साथ रैपुरा पहुंचे जिला पंचायत पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी से जब हमने पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों में कार्यवाही के बारे में सवाल किए तो उन्होंने उन्हें टाल दिया। उन्होंने न तो भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्यवाही के लिए कोई सख्त कदम उठाने के लिए कहा न ही जांच के लिए कहा। गौरतलब है कि हम कई बार पंचायतों में भ्रष्टाचार के मामले उजागर करते रहे हैं परंतु विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती।

Created On :   13 Nov 2025 1:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story