एक विवाह ऐसा भी: यवतमाल के मारेगांव में घोड़े पर सवार होकर निकली दुल्हनिया को देखने लगी भीड़

यवतमाल के मारेगांव में घोड़े पर सवार होकर निकली दुल्हनिया को देखने लगी भीड़
  • अनूठी बारात बनी चर्चा का विषय
  • बैंड बाजा के साथ निकली दुल्हन
  • रास्ते में देखने वालों की लगी भीड़

अशोक कोरडे , मारेगांव (यवतमाल) . आम तौर पर शादी के समय दूल्हे को ही घोड़े पर बिठाकर बारात निकाली जाती है। सदियों से चली आ रही इस परंपरा को समाज आज भी मानता आया है। मगर इसके विपरीत मंगलवार को मारेगांव में घोड़े पर सवार एक दुल्हन की बारात निकली। इस बारात को देखने के लिए लोग बारात के रास्ते पर खड़े दिखाई दिए। लोगों में इस बारात की चर्चा हो रही है। मारेगांव के मूलगांव सिंधी निवासी यह दुल्हन है। उसका नाम शारदेश्वरी है।

तहसील के कोलगांव निवासी हेमंत राजू अवताडे वेकोलि में नौकरी में है। उनके साथ शारदेश्वरी का विवाह पक्का हुआ है। इस दुल्हन के पिता रमेश चवले का कुछ साल पहले अचानक निधन हो गया था। तबसे मां वंदनाबाई चवले उसकी दो बेटियों की जिम्मेदारी वहन कर रही है। पति के निधन के बाद वंदनाबाई ने अपनी बेटियों को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया। पिता नहीं होने से यह बारात निकालने की बात दुल्हन की मां कह रही है।

21 मई को स्थानीय बदकी भवन में यह विवाह समारोह हुआ। दुल्हन का घर निर्मिती लेआऊट से बदकी भवन तक यह बारात राज्य महामार्ग से घोंसा रास्ते से बदकी भवन पहुंची। जिसमें दुल्हन शारदेश्वरी घोड़े पर सवार होकर चल रही थी। उसे देखकर कुछ लोगों को झांसी की रानी याद आ गई। विवाह में घोड़े पर सवार होकर बारात निकालने की बात की चर्चा जोरों पर हो रही है।

फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़पी खेती : वर्धा. वृद्ध की अज्ञानता का फायदा उठाकर फर्जी दस्तावेज बनाकर खेती हड़पने का प्रयास करने के आरोप में खरांगणा पुलिस ने मंगेश साठे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण में कासारखेड़ा निवासी नलिनी श्यामराव पाटील (60) ने मंगलवार को खरांगणा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की है। वे अपने भाई लक्ष्मण उर्फ हरिदास श्यामराव पाटील (75) के साथ रहती है। उनके भाई के नाम पर सावद हेटी परिसर में 15.91 हेक्टेयर आर खेती है। 29 नवंबर 2023 को भिड़ी गांव समीप उनके भाई का हादसा हुआ। इसमें उनकी पत्नी व चालक की मौत हो गई। वहीं उनके भाई गंभीर रूप से घायल हुआ। तब से वे खेत नहीं जा रहे हैं।

19 अप्रैल 2024 को सावध हेटी निवासी मंगेश रामकृष्ण साठे ने उनके भाई के खेत के सागौन के पेड़ जेसीबी से तोड़ दिये। खेत के समीप नालियां बनाई। साथ ही यह खेती हरिदास पाटील ने उन्हें किराए से देकर इसके फर्जी दस्तावेज तैयार किए। अब फर्जी दस्तावेज बनाकर खेती हड़पने का प्रयास कर रहा है। साथ ही पड़ोसी किसान के खेत से नाले में बहनेवाले पानी का रास्ता बंद कर बांध तैयार किया। उन्हें खेती बेचने की धमकी दे रहे है। जिससे उनके खिलाफ फरियादी ने शिकायत दर्ज की। खरांगणा पुलिस ने आरोपी मंगेश साठे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Created On :   22 May 2024 11:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story