मुंबई के दीपा बार में पुलिस ने मारी रेड! तहखाने में छिपाई गईं 17 लड़कियों को हिरासत में लिया

3 फीट के कमरे में 17 लड़कियां मुंबई के दीपा बार में पुलिस ने मारी रेड! तहखाने में छिपाई गईं 17 लड़कियों को हिरासत में लिया

Manmohan Prajapati
Update: 2021-12-13 10:34 GMT
मुंबई के दीपा बार में पुलिस ने मारी रेड! तहखाने में छिपाई गईं 17 लड़कियों को हिरासत में लिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी स्थित दीपाबार से पुलिस ने 17 लड़कियों को हिरासत में ले लिया है। रविवार की रात यहां मुम्बई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने छापा मारा। इस दौरान बार के मैनेजर और कैशियर सहित 3 स्टाफ पर अंधेरी पुलिस स्टेशन में ही एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को जिस्मफरोशी का शक था, जिसकी शिकायत एक एनजीओ द्वारा कराई गई थी।

वहीं छापेमारी के दौरान, बार में इन लड़कियों को एक गुप्त तहखाने के अंदर पाया गया, जो एक मेकअप रूम से जुड़ा था। हैरानी की बात यह कि हिरासत में ली गई इन लड़कियों में से कई की उम्र बेहद कम है। 

यूपी: परिवार की हत्या करने वाला प्रोफेसर मृत मिला

पुलिस की यह कार्रवाई करीब 15 घंटे से ज्यादा तक चली। जिसके बाद  मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच की टीम ने इस गुप्त तहखाने का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने लड़कियों को छिपाई जाने वाली जगहों बाथरूम, स्टोरेज रूम और यहां तक ​​​​कि किचन को भी खंगाला, लेकिन यहां उनके हाथ कुछ नहीं लगा। 

अधिकारियों के मुताबिक, बार मैनेजर, कैशियर और वेटर से भी लगातार पूछताछ की गई, लेकिन वे बार में महिलाओं के डांस का इस्तेमाल होने से इनकार करते रहे। ऐसे में पुलिस हैरान थी कि आखिर डांसर्स बार से बाहर निकली नही तो गई कहां, इसी बीच एनजीओ की टीम के लोग फिर से मेक अप रूप में गए और उनकी निगाहें मेकअप रूम की दीवार में लगे शीशे पर अटक गईं। 

दरअसल, यह शीशा आमतौर पर किसी भी मेकअप रूम में इस्तेमाल होने वाले शीशे से बड़ा था। इसे बड़ी ही कुशलता के साथ जोड़ा गया था, जिसे हथौड़े से तोड़ा गया और यहां गुप्त तहखाने की ओर जाने वाला एक मार्ग पाया गया। 

यूपी: आवारा कुत्तों ने एक किशोरी को मार डाला

पुलिस जब इस रास्ते तहखाने तक पहुंची तो देखकर दंग रह गई कि वहां खड़े हो पाने की भी जगह नहीं थी। बावजूद इसके तहखाने में एसी, बेड जैसी सभी सुविधाएं थीं। आखिर कार इस तहखाने से कुल 17 बार डांसर्स को निकाला गया। 

Tags:    

Similar News