धर्म छुपाकर महिला फिजियोथैरेपिस्ट को जाल में फंसाया

मध्य प्रदेश धर्म छुपाकर महिला फिजियोथैरेपिस्ट को जाल में फंसाया

IANS News
Update: 2022-05-20 06:30 GMT
धर्म छुपाकर महिला फिजियोथैरेपिस्ट को जाल में फंसाया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद का एक कथित मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने महिला चिकित्सक को अपना धर्म छुपा कर प्रेम के जाल में फंसाया और धर्म परिवर्तन कर विवाह का दबाव डाला। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।

मामला राजधानी के अशोका गार्डन इलाके का है। यहां एक महिला फिजियोथैरेपिस्ट का निहाल खान नामक युवक से दोस्ती हुई। महिला के अनुसार निहाल का उसके घर आना-जाना भी शुरू हो गया। महिला ने वर्ष 2018 में प्रेम विवाह किया था। मगर पति से ज्यादा समय रिश्ते नहीं रहे। महिला का आरोप है कि इसी बात का निहाल ने लाभ उठाया, हमदर्दी दिखाई और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

महिला का आरोप है कि, एक दिन निहाल ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाया और कभी इस बात को नहीं बताया कि वह दूसरे धर्म का है। इतना ही नहीं अस्पताल खोलने के नाम पर भी उससे धोखा किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। मारपीट भी की।

अशोका गार्डन के प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया है महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News