Uttar Pradesh: नमाज के लिए घर की छत पर जुटे लोग, हटाने गई पुलिस पर पत्थरों से हमला, कई घायल

Uttar Pradesh: नमाज के लिए घर की छत पर जुटे लोग, हटाने गई पुलिस पर पत्थरों से हमला, कई घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-03 14:45 GMT
Uttar Pradesh: नमाज के लिए घर की छत पर जुटे लोग, हटाने गई पुलिस पर पत्थरों से हमला, कई घायल

डिजिटल डेस्क, कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर नमाज अदा कर रहे मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पथराव में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब नमाजियों की तलाश कर रही है। आला अधिकारियों ने नमाजियों को गिराफ्तार कर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

पुलिस पर कुल्हाड़ी और फावड़े से भी हमला
दरअसल, मुस्लिम समाज के लोग लॉकडाउन नियमों को तोड़कर एक घर की छत पर नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भीड़ को तितर-बितर करने के इरादे से मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस पहुंची भीड़ ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि नमाजियों ने पुलिस पर कुल्हाड़ी और फावड़े से भी हमला किया था। इस हमले में चौकी प्रभारी, एलआईयू सिपाही समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हुए है।

छत से मिला पत्थरों का ढेर
जब पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को इस घटना की जानकारी मिली, तो वे भारी बल के साथ पहुंचे। लेकिन तब तक भीड़ वहां से भाग चुकी थी। हालांकि, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने छत पर रखे पत्थरों और ईंटों का एक बड़ा ढेर बरामद किया, जिनका इस्तेमाल पुलिस टीम पर हमला करने के लिए किया गया था।

ड्रोन ने पुरे इलाके की निगरानी
पूरे इलाके की निगरानी अब ड्रोन कैमरों से की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर हमला करने वाले सभी लोगों की हम पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देश में 21 दिनों का लॉकडाउन
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। सभी धार्मिक स्थल बंद हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से घरों में रहने की अपील की की है। लोगों से लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की जा रही है। इसके बावजूद कन्नौज की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अता करने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई।

अलीगढ़ में आई थी ऐसी ही घटना सामने
इससे पहले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां मुस्लिम भीड़ ने पुलिस को घेर लिया था और पुलिस द्वारा मस्जिद में सामूहिक नमाज़ न अदा करने के लिए कहने के बाद उन पर पथराव कर दिया था।

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के 127 मामले
3 अप्रैल को शाम 5:30 बजे तक COVID-19 मामलों की संख्या उत्तर प्रदेश में 127 रही। इन 127 मामलों में से 14 को पूरी तरह से ठीक हो गए है, जबकि दो की मृत्यु हो गई है - मेरठ और बस्ती में एक-एक।
 

Tags:    

Similar News