पाकिस्तान : वाहन पर हमला, 4 की मौत

पाकिस्तान : वाहन पर हमला, 4 की मौत

IANS News
Update: 2020-11-27 07:30 GMT
पाकिस्तान : वाहन पर हमला, 4 की मौत
हाईलाइट
  • पाकिस्तान : वाहन पर हमला
  • 4 की मौत

इस्लामाबाद, 27 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आंतकियों ने एक वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घटना गुरुवार को उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुई।

प्रांत के खुफिया सूत्रों ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि सरकारी स्वामित्व वाली नेशनल इंजीनियरिंग सर्विस पाकिस्तान के कर्मचारी कुछ काम से संबंधित असाइनमेंट के लिए जा रहे थे तभी उनके वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने हमला कर दिया।

शवों को पास के अस्पताल में भेजा गया, जहां से उन्हें वापस उनके गृहनगर भेज दिया जाएगा।

फिलहाल किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

वीएवी

Tags:    

Similar News