Sabotage: iPhone की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में कर्मचारियों ने की तोड़फोड़, वेतन नहीं दिए जाने का लगाया आरोप

Sabotage: iPhone की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में कर्मचारियों ने की तोड़फोड़, वेतन नहीं दिए जाने का लगाया आरोप

Manmohan Prajapati
Update: 2020-12-12 10:11 GMT
Sabotage: iPhone की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में कर्मचारियों ने की तोड़फोड़, वेतन नहीं दिए जाने का लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्‍थापित एक ताईवानी कंपनी की फैक्‍ट्री में कर्मचारियों ने जमकर तोड़फोड़ की। कंपनी का नाम wistron है, जो कि भारत में एप्पल आईफोन बनाती है। मामला कोलार जिले के नरसापुर इंडस्ट्रियल एरिया का है। यहां कर्मचारियों ने वेतन नहीं दिए जाने के चलते गुस्से में आकर तोड़फोड़ की। कर्मचारियोंं का आरोप है कि उन्हें महीनोंं से वेतन नहीं दिया गया। 

सूत्रों के अनुसारी यह हमला शनिवार सुबह 6.30 बजे उस वक्त हुआ जब आठ हजार कर्मचारियों की शिफ्ट चेंज हो रही थी। इस बीच परिसर के भीतर चीजों को एक जगह से दूसरी जगह लेन जाने के लिए इस्तेमाल में लायी जाने वाली दो गाड़ियों में भी आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की।

इस घटना की जानकारी के बाद फैक्‍ट्री के प्रबंधन ने पुलिस की सहायता से हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने का प्रयास किया। पुलिस ने उपद्रवी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी अचानक हिंसक हो गए। यहां कुछ लोगों ने विस्ट्रॉन के दफ्तर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आईजीपी सेंट्रल सीमांता कुमार ने कहा, "घटना आज सुबह हुई जब शिफ्ट चेंज रही थी, 80 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुके हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है। हम जांच कर रहे हैं, सीसीटीवी फुटेज ले चुके हैं। 

सूत्रों के अनुसार Wistron के हजारों कर्मचारी इस कारखाने में iPhones में इस्तेमाल किए गए कुछ हिस्सों की मैन्यूफैक्चरिंग करते हैं। सुबह चार बजे खत्म होने वाली रात की शिफ्ट के दौरान हजारों कर्मचारी परिसर के भीतर अंदर थे। उन्होंने सैलरी ना मिलने के कारण एक दिन पहले भी नाइट शिफ्ट धरना दिया था, लेकिन कोई हल नहीं निकलने के चलते सुबह हमला बोल दिया। 

 

Tags:    

Similar News