दिसंबर 2023: विवाह पंचमी के सा​थ इस माह में आने वाले हैं ये व्रत, देखें पूरी लिस्ट

मार्गशीष माह में ही भगवान श्री राम और सीता मैया का विवाह हुआ था

Manmohan Prajapati
Update: 2023-12-01 12:46 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंग्रेजी कैलेंडर के आखिरी माह दिसंबर की शुरुआत आज से हो गई है। धार्मिक दृष्टि से यह माह भी काफी महत्वपूर्ण है। इस माह को मार्गशीर्ष महीना कहा जाता है। वही गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि, मैं ही मार्गशीर्ष महीना हूं। ऐसे में इस महीने में भगवान श्री कृष्ण की भक्ति से भक्तों के सभी कष्टों का निवारण होता है और पुण्यफल की प्राप्ति होती है।

इस माह में कई सारे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार भी आते हैं। इनमें विवाह पंचमी राम सीता विवाह शामिल है। बता दें कि, पुराणों के अनुसार मार्गशीर्ष माह में ही भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। आइए जानते हैं इस माह में आने वाले विभिन्न व्रत और त्योहारों के बारे में...

दिसंबर में पड़ने वाले व्रत-त्यौहार….

यह भी पढ़े -कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 27 नवंबर से 03 दिसंबर 2023 तक

दिनांक 

दिन 

व्रत/त्योहार

05 दिसंबर 2023 

मंगलवार 

कालाष्टमी

08 दिसंबर 2023 

शुक्रवार 

उत्पन्ना एकादशी

10 दिसंबर 2023 

रविवार 

प्रदोष व्रत 

11 दिसंबर 2023 

सोमवार मासिक 

शिवरात्रि

12 दिसंबर 2023 

मंगलवार 

मार्गशीर्ष अमावस्या

16 दिसंबर 2023 

शनिवार 

धनु संक्रांति

17 दिसंबर 2023 

रविवार 

विवाह पंचमी 

22 दिसंबर 2023 

शुक्रवार 

मोक्षदा एकादशी

24 दिसंबर 2023 

रविवार 

प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

26 दिसंबर 2023 

मंगलवार मार्गशीर्ष 

महीना पूर्णिमा

26 दिसंबर 2023 

मंगलवार 

दत्तात्रेय जयंती, अन्नपूर्णा जयंती

27 दिसंबर 2023 

बुधवार 

पौष माह प्रारंभ

30 दिसंबर 2023 

शनिवार 

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी

यह भी पढ़े -मंदिर परिसर में स्थापना के लिए तैयार हो रही जटायु की मूर्ति

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News