फरवरी 2024: जानें कब है बसंत पंचमी? कब मनाई जाएगी नर्मदा जयंती? साथ ही जानें इस माह में खरीददारी के शुभ मुहूर्त

  • इस महीने में षटतिला एकादशी आएगी
  • हिन्दी माह का फाल्गुन माह प्रारंभ होगा
  • गुरु रविदास जयंती भी मनाई जाएगी

Manmohan Prajapati
Update: 2024-02-02 08:27 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। साल 2024 का दूसरा माह गुरुवार से प्रारंभ हो चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी का महीने में कई महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार आते हैं। इनमें बसंत पंचमी और नर्मदा जयंती के अलावा षटतिला एकादशी, कुम्भ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती, रथ सप्तमी, भीष्मा अष्टमी, कई व्रत शामिल हैं। फरवरी के पहले हफ्ते में ही षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसके अलावा इसी माह में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत भी होने वाली है। इसी के साथ मां दुर्गा के नौ अलग- अलग रूपों की पूरे नौ दिनों तक पूजा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा फरवरी में खरीदारी के भी काफी सारे शुभ मुहूर्त आने वाले हैं।

खरीददारी के शुभ मुहूर्त

इस माह में जहां व्रत और त्यौहारों की भरमार है। वहीं खरीददारी के लिए भी यह माह काफी शुभ है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, फरवरी माह में खरीददारी के लिए एक गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ कुल 18 शुभ मुहूर्त आने वाले हैं। इसके अलावा इस महीने 5 सर्वार्थ सिद्धि मुहूर्त, 2 अमृत सिद्धि मुहूर्त, 2 त्रिपुष्कर मुहूर्त और 9 रवि योग बन रहे हैं।

दिनांक 

दिन 

व्रत-त्योहार

6 फरवरी 2024 

मंगलवार 

षटतिला एकादशी

7 फरवरी 2024 

बुधवार 

प्रदोष व्रत (कृष्ण)

8 फरवरी 2024 

गुरुवार  

मासिक शिवरात्रि

9 फरवरी 2024 

शुक्रवार 

माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या)

13 फरवरी 2024 

मंगलवार 

कुम्भ संक्रांति, गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी

14 फरवरी 2024 

बुधवार 

बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा

16 फरवरी 2024 

शुक्रवार 

रथ सप्तमी, भीष्मा अष्टमी, नर्मदा जयंती

20 फरवरी 2024 

मंगलवार 

जया एकादशी

21 फरवरी 2024 

बुधवार 

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

24 फरवरी 2024 

शनिवार 

गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती

24 फरवरी 2024 

शनिवार 

माघ पूर्णिमा व्रत

25 फरवरी 2024 

रविवार 

फाल्गुन माह प्रारंभ

28 फरवरी 2024 

बुधवार 

संकष्टी चतुर्थी

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News