माथे पर चंदन लगाने से होंगे इतने सारे फायदे  

माथे पर चंदन लगाने से होंगे इतने सारे फायदे  

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-17 09:15 GMT
माथे पर चंदन लगाने से होंगे इतने सारे फायदे  

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।  चंदन की भीनी महक किसे नहीं सुहाती। असल में चन्दन सिर्फ सुगंध ही नहीं बिखेरता बल्कि ये काफी ठंडा भी होता है। आपने देखा होगा कि दक्षिणी प्रदेशों में रहने वाले लोग अक्सर अपने माथे पर चन्दन का तिलक ज़रूर लगाते हैं। दरअसल दक्षिणी राज्य गर्म होते हैं और माथे पर पड़ती तेज़ धूप कई बार असहनीय हो जाती है। ऐसे में मस्तक पर चंदन लगाने से ये ठंडक देता है और इससे काफी राहत मिलती है। इतना ही नहीं चंदन में इसके अलावा भी बहुत सारे गुण हैं और इसी वजह से इसका प्रयोग काफी फायदेमंद है। आइये जानते हैं चंदन के और क्या लाभ हैं।  

काम के दौरान मन रहेगा एकाग्र 

अक्सर हम काम या पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने की शिकायत करते हैं। थोड़ी भी देर किसी काम पर लगातार ध्यान लगाना पड़े तो हमें परेशानी होने लगती है। चंदन का एक गुण ये भी है कि इसे माथे पर लगाने से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। प्राचीन काल में गुरु और शिष्य दोनों ही अपने माथे पर चंदन का टिका लगाया करते थे। इससे अध्ययन और अध्यापन में दिक्कत नहीं होती थी।    

बुखार कम करने में सहायक

तेज़ बुखार में चंदन का प्रयोग करने से शरीर को ठंडक मिलती है। अक्सर ज्वर आने पर सिर को ठंडा रखने के लिए ठन्डे पानी में भिगोई हुई पट्टी रखी जाती है। इसकी बजाय अगर माथे पर चंदन का प्रयोग किया जाये तो बुखार कम हो जाता है। चंदन का ये गुण है कि वो शरीर का तापमान सामान्य कर देता है।  

त्वचा की सुंदरता बढ़ाता है

अगर आप चेहरे पर पिम्पल्स और दाग़-धब्बों से परेशान हैं तो चंदन के प्रयोग से आपको लाभ मिलेगा। चेहरे पर चन्दन का लेप न केवल त्वचा पर चमक लाता है बल्कि ये रंग भी निखारता है। 

सिर दर्द में देता है राहत

चंदन की तासीर ठंडी होती है और जब सिर में दर्द रहता है तो मस्तिष्क की नसें गर्म हो जाती है। सिर पर चंदन लगाने से वो ठंडा रहता है और दर्द से राहत मिलती है।

Similar News