भाग्य चमकाना है तो घर में रखें तुलसी का पौधा, यहां पढ़ें 7 फायदे

भाग्य चमकाना है तो घर में रखें तुलसी का पौधा, यहां पढ़ें 7 फायदे

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-11 06:52 GMT
भाग्य चमकाना है तो घर में रखें तुलसी का पौधा, यहां पढ़ें 7 फायदे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का होना अति आवश्यक बताया गया है। कहते हैं कि तुलसी के पत्ते को चढ़ाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होती हैं। वहीं हिंदू धर्म में इसे अतिपवित्र भी माना गया है। विशेष रूप से जहां भगवान विष्णु की पूजा की जाती है वहां पर तुलसी की पूजा भी होती है। यहां हम आपको तुलसी का पौध घर में रखने के कुछ आसान उपाय बतानो जा रहे हैं...

  1. तुलसी का पौधा स्थिरता लाने में मदद करता है। यह मन में शांति का संचार करता है व नकारात्मकता को दूर रखता है। तुलसी जीवन में पैसे को लाने में भी मदद करता है। तुलसी के पौधे की पत्तियों से अनेक तरह की औषधियां भी बनाई जाती हैं। 
  2. अगर आप चाहते है कि आपका पर्स या जेब हमेशा भरी रहे तो अपनी जेब या पर्स में एक पत्ता रख लें। इससे आपको हर ओर से फायदा ही फायदा होगा। 
  3. ये भी मान्यता है कि तुलसी की पत्तियों या पौधे को अपने आस-पास रखने से सदा बुरी शक्तियां नजदीक नहीं आतीं। इससे हमेशा ही पाॅजिटिव एनर्जी प्राप्त होती है। 
  4. तुलसी की माला गले में पहनने से भी हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। ऐसा भी कहा जाता है कि इससे व्यक्ति की निर्णय क्षमता बढ़ती है। 
  5. व्यापार में भाग्य चमकाने के लिए तीन दिनों के लिए पानी में तुलसी रखें और फिर इस पानी को दरवाज़े पर ले जाकर छिड़क दें। 
  6. तुलसी के पौधे पर प्रतिदिन सुबह शाम दीपक जलाने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इस उपाय से पैसे की समस्या तो दूर होती ही है साथ में घर के विभिन्न लोगों के बीच हो रहे झगड़े और सभी तरह के क्लेश भी मिट जाते हैं।
  7. तुलसी  पर श्रीहरि की विशेष कृपा है। इसलिए जाे भी पूरा जीवन तुलसी में जलअर्पित करता है। उसे उत्तम लाेक की प्राप्त होता है।

 

Similar News