दुनिया में सिर्फ तीन, इस दुर्गा मंदिर में हैं अद्भुत शक्तियां

दुनिया में सिर्फ तीन, इस दुर्गा मंदिर में हैं अद्भुत शक्तियां

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-05 05:00 GMT
दुनिया में सिर्फ तीन, इस दुर्गा मंदिर में हैं अद्भुत शक्तियां

डिजिटल डेस्क, देहरादून। दुनिया में ऐसी कोई जगह नही, जो चमत्कारों के लिए फेमस हो और वहां वैज्ञानिकों ने जाकर खोज करने और इसके पीछे के कारणों को जानने का प्रयास ना किया हो। फिर चाहे वह इंडिया में हो या विदेशों में, लेकिन आज जिस स्थान के बारे में आपको बताया जा रहा है वहां विशेषज्ञ जाते तो हैं, लेकिन डर-डरकर। यहां हर वक्त खतरा मंडराता रहता है जिससे की वैज्ञानिक भी यहां जाने से बचते हैं। कहा जाता है कि यहां नासा के वैज्ञानिक भी आ चुके हैं। 

 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित इस मंदिर को कसार देवी मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के आसपास या लगभग पूरे क्षेत्र में मैग्नेटिक एनर्जी है। चुंबकिय शक्ति होने की बात जब हर ओर फैली तो नासा के वैज्ञानिक यहां आए और एनर्जी पाॅवर देखकर खुद ही हैरान हो गए। यहां चुंबकिय शक्ति का विशेष पुंज है। 

 

पूरा क्षेत्र वैन एलेन बेल्ट

नासा के वैज्ञानिकों ने बताया कि कसारदेवी मंदिर के आसपास वाला पूरा क्षेत्र वैन एलेन बेल्ट है। इस स्थान पर धरती के भीतर विशाल भू-चुंबकीय पिंड है। इस पिंड में विद्युतीय चार्ज कणों की परत पायी जाती है, जिसे रेडिएशन भी कहा जा सकता है। जहां भी ये होता है इसका असर धरती पर एवं मौजूद चीजों पर भी देखने मिलता है। हालांकि अब तक कोई भी इस भू-चुंबकीय पिंड का पता नहीं लगा सका है।

 

राक्षसों का वध करने स्वयं प्रकट हुईं थीं मां दुर्गा 

कसारदेवी मंदिर और दक्षिण अमेरिका के पेरू स्थित माचू-पिच्चू एवं इंग्लैंड के स्टोन हेंग में समानताएं देखने मिली हैं। इन तीन स्थानों पर चुंबकिय शक्ति का विशेष पुंज पाया गया है।  इस मंदिर के संबंध में यह भी कहा जाता है कि यहां मां दुर्गा राक्षसों का वध करने स्वयं प्रकट हुईं थीं, जिसकी वजह से भी यहां यह अनोखी शक्ति देखने मिलती है। यहां आने वाले भक्त भी खुद में अनोखे पाॅवर को महसूस करते हैं। 

Similar News