भारत के अलावा यह देश भी मनाते हैं दिवाली का त्योहार

दिवाली 2021 भारत के अलावा यह देश भी मनाते हैं दिवाली का त्योहार

Neha Kumari
Update: 2021-10-29 11:03 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार इस साल 04 नवंबर को मनाया जाएगा, पूरे देश में इसे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस रोशनी के त्योहार को भारत के साथ-साथ इन 10 देशों में भी मनाया जाता है। यह देश भारत की तरह ही इसे आतिशबाजी और खुशी के साथ मनाते हैं। 

1.मॉरीशस
मॉरीशस में हिंदू समुदाय की लगभग 50 प्रतिशत आबादी रहती है, इसलिए वहां दिवाली बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाई जाती है। लोग अपने घरों के सामने मिट्टी के दिये जलाते हैं और इस दौरान यह देश रौशनी जगमगा जाता है।
 

2.मलेशिया
मलेशिया में दिवाली को हरि दिवाली के नाम से जाना जाता है, जो कि भारत में होने वाली पूजा से थोड़ी अलग है। इस दिन, लोग सुबह तेल स्नान से शुरूआत करते हैं और फिर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। बता दें कि मलेशिया में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध है, इसलिए यहां पर लोग मिठाई, उपहार और शुभकामनाओं के साथ इस त्योहार को मनाते हैं।


 

3.श्रीलंका
श्रीलंका में भी दिवाली को काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है, यह देश के सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। यह त्योहार खास महत्व रखता है इसलिए इस दिन देश में सार्वजनिक अवकाश दिया जाता है। लोग बुराई को दूर भगाने के लिए छोटे-छोटे दीपक जलाते हैं, ऐसा माना जाता है कि दीपक एक उज्जवल भविष्य का प्रतीक हैं।
 

4.नेपाल
नेपाल में इसे "तिहार" के रूप में जाना जाता है, वहां इस त्योहार को बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग उपहारों का लेन-देन, घरों को रोशनी से सजाना और मां लक्ष्मी की पूजा करके बिताते हैं। साथ ही, रोशनी का त्योहार नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है।
 

5.सिंगापुर
दिवाली के समय सिंगापुर भी भारत की तरह ही रोशन होता है। इसमें कोई शक नहीं कि यह देश भी इस त्योहार को बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाता है।
 

6.कनाडा
कनाडा में दिवाली कई कस्बों और शहरों में मनाया जाता है, और लोग इस रोशनी के त्योहार में भाग लेने के लिए उत्सुकता से आगे आते हैं। पर इस दिन वहां पर कोई अवकाश नहीं दिया जाता है।
 

7.यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम में कई शहर हैं, पर विशेष रूप से लीसेस्टर और बर्मिंघम में दिवाली को भव्य तरीके से मनाया जाता हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन जगहों पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। अगर आप वहां हैं, तो देखेंगे कि यहां इस त्योहार को लगभग भारत की तरह ही मनाया जाता है।
 

8.थाईलैंड
थाईलैंड में दिवाली को "लैम कृयॉग" के रूप में मनाया जाता है, और यह त्योहार लगभग दीवाली के समान ही होता है। यह थाई कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दौरान थाईलैंड में काफी आतिशबाजी की जाती है।
 

9.इंडोनेशिया
यहां दिवाली एक बड़ा त्योहार है, इसके दौरान यहां की गई पूजा लगभग भारत से मेल खाती है। यहां दिवाली के दिन सार्वजनिक अवकाश दिया जाता है, इसलिए लोगों को बधाई देने और लोगों से मिलने का समय मिल जाता है।
 

10.फ़िजी
फिजी में भारतीयों की अच्छी आबादी रहती है, इसलिए  दिवाली वहां बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। इस दिन एक सार्वजनिक अवकाश दिया जाता है, लोग पार्टियों का आयोजन करके इस त्योहार को मनाते हैं।

Tags:    

Similar News