क्या आपको भी आते हैं डरावने सपने? छुटकारा पाने करें ये उपाय...

क्या आपको भी आते हैं डरावने सपने? छुटकारा पाने करें ये उपाय...

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-21 05:18 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सपने अच्छे और बुरे दो तरह के होते हैं। यहां हम आपको दो तरह के सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं। बुरे सपने अक्सर डराकर चले जाते हैं, लेकिन उनकी यादें भुलापाना मुश्किल होता है। कहा जाता है कि बुरे सपनों से बचना उतना आसान भी नही होता, लेकिन यहां हम आपको बता दें बुरे सपनों से बचना मुश्किल भी नही होता। यहां आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताए जा रहे हैं जिनका उल्लेख अग्निपुराण में मिलता है और आप इनके जरिए बुरे सपनों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं...

 

तेल का दीपक

जिन्हें रात में अक्सर बुरे सपने आते हैं अंधेरा होते ही डर लगने लगता है, उन्हें नियमित रूप से तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। यह उपाय घर के मंदिर में करना उर्पयुक्त होता है। 

 

सूर्यदेव को जल 

बुरे सपने आना एक तरह का स्वप्न दोष है। यदि नियमित रूप से आप सूर्यदेव को जल चढ़ाते हैं तो आपके विचारों में भी शुद्धता आती है और सूर्य के तेज से बुरे सपने भी नही सताते। 

 

महामृत्युंजय का पाठ 

भगवान शिव तो समस्त कष्टों को हरने वाले बताए गए हैं। भगवान शिव की पूजा यदि नियमित की और महामृत्युंजय का पाठ किया जाए तो मानव को कभी भी किसी का भय नही रहता। बुरे सपने तो दूर ही रहते हैं।

 

डरकर उठने पर
यदि किसी भयानक सपने से आपकी नींद टूट गई है और आप डरकर उठ गए हैं तो दोबारा सो जाना चाहिए। अग्निपुराण के अनुसार ऐसा करने से उस सपने का दोष, प्रभाव खत्म हो जाता है।

 

ब्राम्हणाों की पूजा से मिलेगी  राहत

ऐसा भी कहा जाता है कि मनुष्य को स्वप्न उसके कर्मों के अनुसार भी आते हैं। यदि अनेक उपाय आपको राहत नही दे रहे हैं तो आप ब्राम्हणाों की पूजा करें, ऐसा करने से आपको इस दोष से अवश्य ही राहत मिलेगी। 

Similar News