गोवर्धननाथ हवेली में दीपावली महोत्सव 24 अक्टूबर से, अन्नकूट 1 नवंबर को

गोवर्धननाथ हवेली में दीपावली महोत्सव 24 अक्टूबर से, अन्नकूट 1 नवंबर को

Anita Peddulwar
Update: 2019-10-21 07:36 GMT
गोवर्धननाथ हवेली में दीपावली महोत्सव 24 अक्टूबर से, अन्नकूट 1 नवंबर को

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। पूर्व वर्धमान नगर स्थित गोवर्धननाथ हवेली में दीपावली महोत्सव 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होगा। 24 व 25 अक्टूबर को शयन दर्शन में हटड़ी बंगला व दीपमाला के दर्शन शाम 6.30 बजे से 7.00 तक होंगे। 26 अक्टूबर धनतेरस को शयन दर्शन शाम 6.30 से 7 बजे तक होंगे। 27 को दीपावली के दिन मंगला दर्शन सुबह 5 से 6 बजे तक, मंगला आरती सुबह 5.30 बजे, श्रृंगार दर्शन सुबह 7 से 8 तक, राजभोग दर्शन सुबह 9 से 10 तक, आरती 9.30 बजे, शयन दर्शन हटड़ी बंगला व दीपमाला शाम 7 बजे से 9 बजे तक होंगे।

28 को मंगला दर्शन सुबह 8 से 9, श्रृंगार दर्शन सुबह 9.30 से 10.30, संध्या आरती में हटड़ी बंगला के दर्शन शाम 5 बजे से 5.30 तक, शयन दर्शन शाम 6.30 से 7 बजे तक होंगे। 29 अक्टूबर को मंगला दर्शन सुबह 8 से 9 तक, मंगला आरती सुबह 8.30 बजे होगी। पश्चात श्री जमुना महारानी की आरती होगी। श्रृंगार दर्शन सुबह 10 से 10.30 तक, राजभोग दर्शन सुबह 11.30 बजे से 12 तक होंगे।

30 अक्टूबर को सभी दर्शन नित्य समयानुसार होंगे। 31 को मंगला दर्शन सुबह 8 से 9 तक, आरती 8.30 बजे, श्रृंगार दर्शन, राजभोग दर्शन सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे तक, उत्थापन दर्शन शाम 4.15 बजे होगे। संध्या आरती शाम 5 से 5.30 तक शयन दर्शन में कांनजगाई व हटड़ी दर्शन शाम 7 बजे से 8 तक होंगे। 1 नवंबर को गोवर्धन पूजन सुबह 10 बजे से 11 तक व अन्नकूट दर्शन दोपहर 3 से 6 बजे तक होंगे। हवेली ट्रस्टियों ने वैष्णवजनों व श्राद्धालुओं से उत्सव की सेवा व अन्नकूट में पधारने की अपील की है। यह जानकारी भंडारी वसन्तभाई शाह ने दी।

संकटमोचन मंदिर में दीपावली पर मिठाई प्रसादी का वितरण
संकटमोचन हनुमान मंदिर, भंडारा रोड, पूर्व वर्धमान नगर में बरसों से चली आ रही परम्परा के अनुसार प्रत्येक अमावस्या व पूर्णिमा तिथि पर प्रसाद वितरण किया जाता है। यह जानकारी देते हुए प्रबंधक राधेश्याम पुरोहित ने बताया कि 26 अक्टूबर को दीपावली अमावस्या के अवसर पर सब्जी पूड़ी व मिठाई का वितरण सुबह 10 बजे से किया जाएगा। आयोजन की सफलतार्थ अध्यक्ष शिवकिसन अग्रवाल, सागरमल अग्रवाल, धर्मपाल अग्रवाल, संतोष यादुका, सुरेन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र अग्रवाल, श्यामबिहारी गोयल, राजेन्द्र अग्रवाल, सावनकुमार अग्रवाल, सत्यनारायण लोया, शंकरलाल जालान, हर्ष अग्रवाल आदि प्रयास कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News