इस नवरात्रि भूल कर भी ना करें यह 12 काम, मां दुर्गा हो जाएंगी नाराज

ध्यान रखने योग्य बातें इस नवरात्रि भूल कर भी ना करें यह 12 काम, मां दुर्गा हो जाएंगी नाराज

Neha Kumari
Update: 2021-10-07 04:13 GMT
इस नवरात्रि भूल कर भी ना करें यह 12 काम, मां दुर्गा हो जाएंगी नाराज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि के पावन नौ दिन आज 07 अक्टूबर, गुरूवार से प्रारंभ हो गए हैं। आज से आप माता को प्रसन्न करने के लिए कई सारे काम कर सकते हैं। माता की विधिपूर्वक पूजा से लेकर उन्हें भोग लगाने तक ऐसी कई सारी चीजें हैं जिससे माता प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं। इसके आलावा भी नवरात्रि में ऐसी कई सारी चीजें होती हैं जिसे करने से माता नाराज हो जाती हैं। पूजा के साथ इस बात का भी खयाल रखना चाहिए कि हमारे द्वारा की गई विधि में कोई गलती ना हों, नहीं तो इसके कुछ दुष्प्रभाव भी होते हैं। अकसर लोग जल्दबाजी में कई सारी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से हमारी मनोकामना पूरी नहीं होती है, आज हम आपको बताएंगे कि नवरात्रि के दौरान भूलकर भी यह 12 गलतियां नहीं करनी चाहिए।

इन 12 गलतियों को करने से बचें-
1. नवरात्रि का व्रत रखने वाले लोगों को नौ दिनों में बाल और दाढ़ी-मूंछ भूलकर भी नहीं कटवाना चाहिए।
2. पूजा में अगर आपने अखंड ज्योति जलाई है तो घर खाली छोड़कर कहीं भी ना जाएं, इससे माता नाराज हो जाती हैं।
3.नवरात्रि के नौ दिनों तक गलती से भी अपने नाखून ना काटें।
4. इन दिनों में खाने का खास ख्याल रखना चाहिए, गलती से भी खाने में प्याज, लहसुन और नॉन वेज का इस्तेमाल ना करें।
5. साफ कपड़े पहन कर मां की पूजा करनी चाहिए, गंदे और बिना धुले कपड़े पहनने से बचें।
6. व्रत के दौरान कई लोग दिन में सो जाते हैं, लेकिन विष्णु पुराण के अनुसार इसे निषेध माना गया है।
7. हमेशा एक ही स्थान पर बैठकर फलाहार ग्रहण करना चाहिए।
8. व्रत के दौरान खाने में किसी भी प्रकार के अनाज और नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
9. ऐसा माना जाता है कि जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें नौ दिन नींबू काटने से बचना चाहिए।
10. जो लोग व्रत करते हैं उन्हें चप्पल-जूते, बेल्ट और बैग जैसी चमड़े से बनी चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
11. चालीसा, मंत्र या सप्तशती पढ़ने के दौरान बीच में नहीं उठना चाहिए, इससे पाठ का फल नहीं मिलता है।
12. कुछ लोग व्रत के दौरान भूख ना लगे इसलिए तम्बाकू चबाते हैं ऐसी गलती भूल कर भी ना करें।

Tags:    

Similar News