पर्स में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, करना पड़ सकता है भारी आर्थिक हानि का सामना

धर्म पर्स में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, करना पड़ सकता है भारी आर्थिक हानि का सामना

Ankita Rai
Update: 2022-05-25 07:02 GMT
पर्स में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, करना पड़ सकता है भारी आर्थिक हानि का सामना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अक्सर महिलाएं हो या पुरूष दोनों ही  अपने पर्स में पैसों के अलावा भी कई ऐसी चीजें रख लेते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत ही नहीं होती है। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे है, जो शायद आपको अभी तक नहीं पता होगा। वास्तुशास्त्र के मुताबिक कुछ चीज़ों को पर्स में रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। कहा जाता है की अगर इन चीजों को पर्स में रखा जाए तो धन हानि का सामना हो सकता है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं। 

आप सभी को इस बात का ध्यान जरुर रखना चाहिए कि आप का पर्स कहीं से फटा हुआ ना हो। वास्तुशास्त्र के अनुसार आप का फटा हुआ पर्स आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। 

हम सभी अक्सर अपने पर्स में नोट को बुरे तरीके से मोड़कर रखते हैं। पर ऐसा करना गलत साबित हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना बहुत गलत होता है। आप को पर्स में नोट को हमेशा सही तरीके ही रखना चाहिए।

कभी भी पुराने बिल को पर्स में ना रखें। पुराने बिल नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। साथ ही आपके आर्थिक जीवन के ऊपर भी संकट पैदा करते हैं। इसलिए आप को अपने पर्स में पुराने बिल नहीं रखने चाहिए। 

कभी भी आप अपने पर्स में कोई ऐसी तस्वीरें ना रखें जिनमें गुस्सा, ईर्ष्या, विरोध की भावना नज़र आ रही हो। आप ऐसी कोई भी तस्वीरें घर के अंदर भी नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि ये हमारे आसपास निगेटिविटी को बढ़ाती हैं। 

कभी भी आप अपने पर्स में भगवान की तस्वीर नहीं रखें, क्योंकि पर्स को कभी-कभी गंदे हाथों  से छूना पड़ता है। कहा जाता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं। ऐसा करने से आपको आर्थिक समस्या के साथ-साथ कर्ज के बोझ का भी सामना करना पड़ता है। 

अगर आप अपने पर्स में चाबी रखते हैं, तो आदत को छोड़ दे ऐसा करना वास्तु के अनुसार सही नहीं होता।  इससे रुपये-पैसों की तंगी का सामना होता है। 

 

डिसक्लेमरः ये पूरी जानकारी अलग अलग मान्यताओं और किताबों के आधार पर है। भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता।
 

Tags:    

Similar News