शनि अमावस्या आज, काली उड़द की खिचड़ी से करें ये विधि, दूर होगा शनि दोष

शनि अमावस्या आज, काली उड़द की खिचड़ी से करें ये विधि, दूर होगा शनि दोष

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-17 04:33 GMT
शनि अमावस्या आज, काली उड़द की खिचड़ी से करें ये विधि, दूर होगा शनि दोष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुराणों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि शनिदोष से पीड़ित होने पर यदि शनि अमावस्या पर शनिदेव का विधि-विधान से पूजन किया जाए तो शनि का प्रकोप शांत होता है और शनिदोष से राहत मिलती है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करना अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक आसान होता है। इस वर्ष शनि अमावस्या शनिवार 18 नवंबर को मनाई जा रही है। अर्थात आज ही वह दिन है जब शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है...

 

अपनी संतान की ओर से परेशान जातक

शनि अमावस्या इस वर्ष विशाखा नक्षत्र शोभन योग में शाम 5.12 तक रहेगी। इसका शुभ और अशुभ फल देखने मिलेगा। जो भी जातक अपनी संतान की ओर से परेशान है वह शनि अमावस्या पर दान करना ना भूले। पितरों के निमित्त दान व ब्राम्हणों को भी दान कर वह संतान कष्ट से राहत पा सकता है। 

 

काली उड़द की दाल की खिचड़ी बनाएं

क्योंकि सूर्य अब राशि परिवर्तित कर नीच राशि से निकल चुका है। ऐसे में वृषभ, कुंभ, धनु, मीन राशि के जातक काली उड़द की दाल की खिचड़ी बनाएं और काली गाय, काले श्वान व कौए को खिलाएं। इनमें से यदि कोई एक भी अपकी बनायी खिचड़ी स्वीकार कर लेता है तो समझिए आपकी धन की समस्या जल्दी ही दूर होने वाली है। इसका कुछ भाग परिवार के सदस्यों और गरीबों को भी प्रदान करें। 

 

ॐ शं शानिस्चरय नम: मंत्र का जाप

मिथुन, कर्क, सिंह, तुला व मकर राशि के जातक भगवत गीता के 18वें अध्याय का पाठ कर सकते हैं। वहीं इस दिन पवित्र नदी के जल में खड़े होकर पितरों को जल अर्पित करें। इस दिन विशेष रूप से शनिदेव को तिल और तेल  चढ़ाना ना भूलें। साथ ही ॐ शं शानिस्चरय नम: मंत्र का जाप भी किया जा सकता है। इससे शनिदेव की कृपा अवश्य ही प्राप्त हाेती है।

Similar News