शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, घर पर सदैव बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा

शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, घर पर सदैव बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-19 06:47 GMT
शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, घर पर सदैव बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का होता है। इस दिन सभी भक्त लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं और अपने और अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए व्रत एवं उपवास भी रखते हैं। लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता है और उनकी पूजा पाठ करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। धन की देवी लक्ष्मी को खुश करना बहुत ही आसान है।

शुक्रवार को ऐसे करें लक्ष्मीजी को प्रसन्न

धन की जरुरत सबको होती है। धन कमाने के लिए सर्वप्रथम लक्ष्मीजी का हमसे प्रसन्न होना अत्यंत आवश्यक है। अगर आपको धन कमाना है तो हमेशा ईमानदारी से कमाएं। ईमानदारी से कमाया गया धन हमेशा आपके साथ रहता है, लेकिन अगर आपने गलत तरीके से धन कमाया है तो वह ज्यादा देर तक टिकता नहीं है। शास्त्रों में भी इस बारे में कहा गया है कि धन की प्राप्ति करनी है तो सही मार्ग अपनाना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताएंगे जिन्हें करने से आपको लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होगी। 
 


शुक्र के प्रभाव से जाने कितनी बीमारियों का सामना करना पड़ता है जिससे जीवन में दुखों की वृद्धि होती है। ऐसे समय माँ लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा करने से वे प्रसन्न होकर आपके दुखों को कम कर सुख में वृद्धि लाती हैं। अगर आप भी माता की कृपा पाना चाहते है तो लक्ष्मी जी की पूजा विधि-विधान से करने के बाद इन उपायों को जरुर करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
 

  • शुक्रवार के दिन सुबह के समय गौ-माता को ताज़ी रोटी खिलाएं, ऐसा करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आप पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखेंगी।
  • घर में एक पेड़ की टहनी लाएं जिस पर मधु मक्खी  का वास रहा हो, और घर में एसी जगह रखें जहां पर किसी की नजर न पड़े।
  • घर में साफ सफाई  का जरुर ध्यान दें। इससे माता लक्ष्मी जरुर प्रसन्न होती हैं। साथ ही कभी शाम के समय घर में झाड़ू न लगाएं इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।
  • शुक्रवार के दिन उस जगह जाएं। जहां पर मोर नृत्य करते हैं। वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र जगह पर रख दें और उसकी रोज पूजा करें।
  • शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को सफेद चीजें जैसे कि आटा, चावल या सफेद रंग के कपड़े दान करें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहती है।
  • माता लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा करने के बाद दक्षिणावर्त शंख में चावल के दाने और लाल गुलाब की पंखुड़ियां डालें। इससे धन लाभ का योग बनता है
  • शुक्रवार के दिन 11 छोटे आकार के नारियल लेकर एक पीले कपड़े में बांधकर किचन के पूर्व स्थित कोने में बांध दें। ऐसा करने से आपके घर कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होगी। 

Similar News