फाल्गुन मास 2021: खास है हिंदू पंचांग का आखिरी महीना, इन बातों का रखें ख्याल

फाल्गुन मास 2021: खास है हिंदू पंचांग का आखिरी महीना, इन बातों का रखें ख्याल

Manmohan Prajapati
Update: 2021-02-27 05:07 GMT
फाल्गुन मास 2021: खास है हिंदू पंचांग का आखिरी महीना, इन बातों का रखें ख्याल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के एक वर्ष का बारहवां और अंतिम महीना "फाल्गुन" 28 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इसे बसंत का महीना भी कहा जाता है। इस समय न अधिक गर्मी होती है और न अधिक सर्दी। फाल्गुन मास को आनंद और उल्लास का महीना कहा जाता है। क्योंकि इस माह में होली और रंग पंचमी जैसे त्यौहार भी आते हैं।

फाल्गुन के महीने में ही महाशिवरात्रि भी आती है, इस कारण इस मास का धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक माना जाता है। चंद्रमा की उत्पति फाल्गुन मास की पूर्णिमा को ही हुई थी। ऐसे में इस माह में समारोह पूर्वक चंद्रोदय की पूजा भी की जाती है। कुल मिलाकर यह पवित्र माह माना जाता है, ऐसे में इस माह में कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

मोर पंख के इन 10 प्रयोगों से आपकी परेशानियां होंगी खत्म

इन बातों का रखें ख्याल
- फाल्गुन महीने में शीतल या सामान्य जल से स्नान करना चाहिए।
- भोजन में अनाज का प्रयोग कम से कम करना चाहिए वहीं फल का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।
- इस माह में नियमित रूप से भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करनी चाहिए।
- पूजा के दौरान फूलों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।
- इस महीने में नशीली चीजों और मांस-मदिरा के सेवन से परहेज करना चाहिए।
- इस माह में अपनी साफ सफाई और रहन सहन को लेकर भी सौम्यता और शालिनता बरतनी चाहिए।
- इस माह में रंगीन और सुन्दर वस्त्र धारण करें, सुगंध का प्रयोग भी इस माह में करना चाहिए। 

Tags:    

Similar News