फाल्गुन मास 2021: इस माह में भगवान कृष्ण के इन रूपों की करें पूजा  

फाल्गुन मास 2021: इस माह में भगवान कृष्ण के इन रूपों की करें पूजा  

Manmohan Prajapati
Update: 2021-02-28 06:16 GMT
फाल्गुन मास 2021: इस माह में भगवान कृष्ण के इन रूपों की करें पूजा  

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू पंचाग का आखिरी माह यानी कि फाल्गुन आज 28 फरवरी से शुरू हो गया है। इस माह में कई सारे त्यौहार तो आते ही हैं। चन्द्र देव का जन्म भी फाल्गुन माह में माना जाता है। मन की चंचलता पर रोक लगाने के लिए इस माह चंद्र देव को जल अर्पित किया जाता है। यही नहीं फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी को जानकी नवमी पर माता सीता का पूजन किया जाता है। 

मान्यता है कि इस दिन मां जानकी का जन्म हुआ था। इस माह कृष्ण पक्ष एकादशी को विजया एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। फाल्गुन मास में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष विधान है। 

फाल्गुन मास 2021: इन बातों का रखें ख्याल

तीन रूपों की पूजा
फाल्गुन मास में भगवान कृष्ण के तीन रूपों की पूजा करना चाहिए।
ये तीन रूप हैं बालकृष्ण, राधा-कृष्ण और गुरु कृष्ण।
पुराणों में उल्लेख है कि संतान की इच्छा रखने वालों को बाल कृष्ण की आराधना करनी चाहिए।
वहीं सुख-समृद्धि चाहने वालों को राधा-कृष्ण और ज्ञान की इच्छा रखने वालों को योगोश्वर जगदगुरु कृष्ण की उपासना करनी चाहिए।

Tags:    

Similar News