गृह प्रवेश, मुंडन सहित इन कार्यों के लिए शुभ हैं ये तिथियां

गृह प्रवेश, मुंडन सहित इन कार्यों के लिए शुभ हैं ये तिथियां

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-28 04:29 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  साल 2018 में 31 जनवरी को माघ पूर्णिमा है। पुण्य सलिलाओं में स्नान एवं दान का इस दिन विशेष महत्व है। इसी दिन दुर्लभ चंद्रग्रहण का नजारा भी दिखाई देगा। कुछ ऐसे कार्य शास्त्रों में इस दौरान करना वर्जित बताए गए हैं, जिन्हें करने से मानव के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। जनवरी माह में  मंगल कार्यों के लिए विशेष मुहूर्त नही रहे, किंतु विवाह मुहूर्त के साथ ही इस माह गृह प्रवेश और मुंडन आदि संस्कारों के लिए भी शुभ मुहूर्त है। 


इन कार्यों के लिए उत्तम हैं ये मुहूर्त 
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को प्रारंभ करने के लिए शुभ मुहूर्त अवश्य देखा जाता है, फिर चाहे वह विवाह हो गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन या फिर किसी नवीन वस्तु को खरीदना। यहां हम आपको फरवरी माह में गृह प्रवेश, मुंडन, नवीन व्यापार प्रारंभ करने के उत्तम मुहूर्तों के बारे में बताने जा रहे हैं। शुभ मुहूर्त देखकर यदि ये दोनों ही कार्य किए जाएं तो निश्चित ही उसके सुखद परिणाम सामने आते हैं।

 

 

गृहप्रवेश -  12 फरवरी 2018 से 24 फरवरी 2018 तक 

मुंडन के लिए 7 फरवरी 2018 सबसे उत्तम बतायी जा रही है
उपनयन संस्कार के लिए 18 से 25 फरवरी 2018 शुभ है 
यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए 4, 5 फरवरी 2018 एवं 7, 18 एवं 21 फरवरी 2018 की तिथि सबसे शुभ होगी। 


मार्च माह में शुभ तिथि 
इन कार्यों के लिए फरवरी की ये तिथियां सबसे उत्तम हैं, क्योंकि मार्च माह में गृहप्रवेश व मुंडन के लिए उत्तम तिथियां नही हैं इसलिए फरवरी माह में ही इन कार्याें काे करना उर्पयुक्त हाेगा। जबकि नवीन व्यापार के लिए 12, 23 व 26 फरवरी 2018 की तिथि शुभ बतायी जा रही है। यदि आप इसके उपरांत भी कोई मंगल या शुभ कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो इसके लिए विशेषज्ञ के मार्गदर्शन अवश्य लें। 

Similar News