कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 28 मार्च से 3 अप्रैल तक
राशिफल कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 28 मार्च से 3 अप्रैल तक
- कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (28 मार्च से 3 अप्रैल)
आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को पुरानी चल रही समस्याओं में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता उत्तम बना हुआ है। माता-पिता का सुख आपको प्राप्त होगा। सेहत संबंधी दिक्कतें इस हफ्ते कम हो सकती हैं। जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाए रखें। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा। उनका कोई प्रोजेक्ट इस हफ्ते पूर्ण हो सकता है। पुराने मित्रों से मिलना इस हफ्ते आपकी खुशी बड़ा सकता है। आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को को शुरुआत में कुछ धन का व्यय तथा भाग दौड़ परेशान कर सकती है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। हफ्ते के अंतिम दिनों में सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। अपने खान-पान का उचित ध्यान रखें। व्यापार से लाभ मिल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में लोगो का सहयोग मिलेगा तथा उन्नति के अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। छात्रों को इस हफ्ते अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को नौकरी व व्यापार में तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। इस हफ्ते सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बहुत अच्छा बना रहेगा। सरकार से जुड़े कार्यो में आपको लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। छात्र वर्ग द्वारा की जा रही मेहनत का फल उनको इस हफ्ते मिल सकता है। धन के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते पुराने लोगों से मिलना हो सकता है।
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को अपने सभी कार्यो में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। चल रही दिक्कतें इस हफ्ते समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापारिक वर्ग के लोगों को अचानक धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। हफ्ते के अंतिम भाग में सेहत का ध्यान रखें तथा आलस्य से बचें। धन के लिहाज से यह पूरा हफ्ता आपके लिए लाभकारी बना रहेगा। इस हफ्ते आप अपने रहन सहन पर अधिक ध्यान दे सकते हैं तथा उस पर धन खर्च भी करेंगे।
सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में कुछ दिक्कतें प्राप्त हो सकती है। इस हफ्ते कार्य की अधिकता के चलते आप व्यस्त बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न बने रहेंगे तथा उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। हफ्ते के मध्य भाग में धन लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। सेहत तथा वैवाहिक जीवन में हफ्ते का मध्य भाग आपको परेशानी दे सकता है। इस हफ्ते व्यर्थ के विवादों से दूर रहे तथा साथ ही साथ किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। छात्रों के लिए समय मिलजुला फल देने बाला रहेगा।
कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में कुछ आलस्य बना रह सकता है। सेहत इस हफ्ते आपकी अच्छी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते कामकाज का बोझ अधिक रहेगा तथा भागदौड़ भी इस हफ्ते अधिक हो सकती है। छात्रों के लिए यह हफ्ता ठीक-ठाक बना रहेगा। संतान से सुख तथा लाभ की प्राप्ति हो सकती है। हफ्ते के मध्य भाग में आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है तथा यात्रा हो सकती है। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। व्यापारिक वर्ग के लोगों को इस हफ्ते अधिक परिश्रम तथा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कार्य करते हैं, तो थोड़ा सतर्क रहें। इस हफ्ते धन का उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपकी कठोर वाणी के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझ कर वातार्लाप करें।
वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में कुछ शारीरिक तकलीफ परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे फल प्रदान करेगा। इस हफ्ते नए व्यापारिक अनुबंध स्थापित हो सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को इस हफ्ते कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की उम्मीद है। इस हफ्ते पत्नी तथा प्रेमिका के ऊपर धन खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग तथा लाभ मिल सकते हैं। व्यर्थ के कार्यो से दूर रहें। यात्रा के योग बन सकते हैं।
धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को व्यापार से संबंधित अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग बने रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आप थोड़ा संभलकर रहें। नौकरी-पेशा वर्ग को तरक्की मिल सकती है तथा व्यापारी वर्ग के लोग कुछ नए कार्य में दिमाग लगा सकते हैं। नए लोगों से हुयी मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, आपको आखों व नसों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। रुका धन प्राप्त हो सकता है।
मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी तकलीफ परेशान कर सकती है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर कुछ मानसिक तनाव बना रह सकता है। व्यर्थ की यात्रा तथा व्यर्थ का व्यय आपको परेशान करेगा। इस हफ्ते आपका नए लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है जो आपको व्यावसायिक लाभ दिलाने में मददगार साबित होंगे। इस हफ्ते आपको भाई-बहनो से अधिक स्नेह प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपको व्यापारिक साझेदारों से कुछ दिक्कतें मिल सकती हैं। संतान के साथ संबंध मधुर रखें।
कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को शिक्षा से संबंधित क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आलस्य में वृद्धि हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। इस हफ्ते कार्यो में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। धन को लेकर स्थितियां पहले से और अधिक मजबूत होती नजर आ सकती है। स्वास्थ्य की स्थिति उत्तम बनी रहेगी। इस हफ्ते उपहार और सम्मान की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। कामकाज से संबंधित यात्रा के योग बन सकते हैं।
मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को नौकरी से संबंधित मामलों में कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते वाहन चलाते समय सतर्कता अनिवार्य है। आपके स्वभाव में उग्रता बढ़ सकती है। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलने के आसार बनेंगे। पारिवारिक व वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय परिश्रम वाला बना रहेगा। प्रेम-संबंधों के लिहाज से यह हफ्ता आपको नकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट व आलस्य में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है।
आरएचए/