अनंत चतुर्दशी जानें गणेश विसर्जन मुहूर्त और कैसे दें बप्पा को विदाई

धर्म अनंत चतुर्दशी जानें गणेश विसर्जन मुहूर्त और कैसे दें बप्पा को विदाई

Ankita Rai
Update: 2022-09-07 08:26 GMT
अनंत चतुर्दशी जानें गणेश विसर्जन मुहूर्त और कैसे दें बप्पा को विदाई


डिजिटल डेस्क, भोपाल। अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति जी का विसर्जन किया जाता है। गणेश चतुर्थी पर भक्त विधि विधान से गणपति बप्पा को घर स्थापित करते हैं और फिर 10 दिन बप्पा की पुजा-अर्चना करते हैं। 10 दिनों बाद अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति जी विदाई की जाती हैं। इस साल गणेश विसर्जन 9 सितंबर को सुबह 06.03 मिनट से 10.44 मिनट तक हीं शाम को 5 बजे से 6.30 मिनट रहेगा। मान्यता है कि इन दस दिनों में पूजा पाठ करने से बप्पा भक्तों के सारे संकट हर लेते हैं। इसी लिए गणपति जी का विसर्जन नीयम के अनुसार करना चाहिए। साथ ही गणपति बप्पा से अगले बरस जल्द आने की कामना की जाती है। इस बार अनंत चतुर्दशी पर बेहद शुभ योग बन रहा है। आइए जानते हैं अनंत चतुर्दशी पूजा का शुभ मुहूर्त और योग

अनंत चतुर्दशी 2022 मुहूर्त 
अनंत चतुर्दशी तिथि आरंभ- 8 सितंबर 2022, शाम 9 बजकर 02 मिनट से

अनंत चतुर्दशी तिथि समाप्त- 9 सितंबर 2022, शाम 6 बजकर 07 मिनट तक


पूजा का मुहुर्त - सुबह 06.10 - शाम 06:07 (9 सितंबर 2022)

पूजा अवधि - 11 घंटे और 58 मिनट

अनंत चतुर्दशी 2022 शुभ योग 
इस साल अनंत चतुर्दशी पर बेहद शुभ योग बनने वाला हैं। जो इस दिन के महत्व और भई बढा देता हैं। इस दिन सुकर्मा और रवि योग बन रहे हैं। लोगों का मानना है, की सुकर्मा योग में किए गए शुभ कार्य में सफलता जरूर मिलती है। इस के साथ ही रवि योग में श्रीहरि की पूजा करने से पाप नष्ट हो जाते हैं। 

सुकर्मा योग - 8 सितंबर 2022, रात 09.41 मिनट से 9 सितंबर 2022 शाम 06 .12 तक

रवि योग - सुबह 6.10 - 11.35 (9 सितंबर 2022)

अनंत चतुर्दशी पर कैसे दें बप्पा को विदाई 
अनंत चतुर्दशी पर विधिवत गणपति की पूजा करनी चाहिए। धूप, दीप, भोग लगाएं। पूजा में हुई भूल चूक के लिए गणपति जी माफी मांगें। इस के बाद नदी, तालाब, या घर में जल में गणपति प्रतिमा का विसर्जन करें। इस बात का ध्यान रहे गणपति को पूजा में चढ़ाई चीजों को जल में प्रवाहित न करें। इससे दोष लगता है।

गणेश विसर्जन शुभ मुहूर्त 2022

प्रात: मुहूर्त -  6.3 AM -10.44 AM

दोपहर मुहूर्त - 12.18 PM - 1.52 PM

संध्या मुहूर्त - 5.00 PM - 6.31 PM

 

डिसक्लेमरः ये जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर बताई गई है। भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

Tags:    

Similar News