जानिए स्त्रियां कितने प्रकार की होती हैं, कैसे होते हैं उनके स्वभाव

जानिए स्त्रियां कितने प्रकार की होती हैं, कैसे होते हैं उनके स्वभाव

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-26 03:49 GMT
जानिए स्त्रियां कितने प्रकार की होती हैं, कैसे होते हैं उनके स्वभाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में स्त्री को देवी का रूप माना गया है, ये माना जाता है कि जिस घर में स्त्री की इज्जत होती है और उसे सुखी रखा जाता है उस घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता और उसे पीड़ा पहुंचाई जाती है ऐसे घर से माता लक्ष्मी दूरियां बना लेती हैं। जिस घर से माता लक्ष्मी दूर हो जाती हैं उस घर के सदस्यों को आर्थिक परेशानियों का तो सामना करना ही पड़ता है इसके साथ ही उसे अन्य प्रकार की पीड़ाएं भी सहनी पड़ती हैं।

किसी भी मनुष्य के शरीर की बनावट उसकी चाल-ढाल, आवाज और चरित्र से उसका भाग्य भी बताया जा सकता है। यहीं नहीं इस शास्त्र में स्त्री-पुरुष के विभिन्न प्रकार भी बताए गए हैं, किन्तु फिर भी इन ग्रंथों में स्त्रियों के लक्षणों का उल्लेख अधिक विस्तृत मिलता है। हो सकता है इसी कारण, स्त्रियों के विषय में ये कहा जाता है कि उन्हें समझना बहुत कठिन होता है। और हमारे ऋषियों ने इस विषय में उल्लेख अधिक विस्तृत रूप से किया है।

आज हम आपको ज्योतिष में बताए गए स्त्रियों के विभिन्न प्रकार और सधवा (सुहागन), विधवा स्त्रियों के लक्षणों के विषय में बताते हैं।

Similar News