आपकी कलाई पर भी तो नहीं बनता ऐसा निशान, जानें ये सीक्रेट...

आपकी कलाई पर भी तो नहीं बनता ऐसा निशान, जानें ये सीक्रेट...

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-07 06:32 GMT
आपकी कलाई पर भी तो नहीं बनता ऐसा निशान, जानें ये सीक्रेट...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी के हाथों की रेखाएं अलग-अलग होती हैं, जो उसके वर्तमान, भविष्य और स्वाभाव के बारे में सबकुछ बता देती हैं। सभी लोगों की हथेली पर जीवन रेखा दिल की रेखा और दिमाग की रेखा बनती है और इन्हीं के साथ कुछ खास अक्षर, कुछ निशान भी बनते हैं जो शुभ और अशुभ होते हैं। इन्हीं में से एक है मछली का निशान। जिसके हाथ पर भी ये निशान बनता है वो समुद्रशास्त्र के अनुसार भाग्यशाली माना जाता है...


1. अगर आपकी कलाई से ठीक ऊपर कुछ एक दूसरे को काटते हुए मछली जैसी आकृति बन रही है तो आप बहुत ही किस्मत वाले हैं।  

2. मछली निशान आपके जीवन रेखा के पास आपकी कलाई की तरफ होती है। अगर ये निशान आपकी विवाह रेखा की तरफ हो तो मतलब आपको उम्मीद से ज्यादा बेहतर जीवन साथी मिलेगा और आपका जीवन बहुत ही अच्छा बीतेगा। 

3. इस निशान के लोग जल्दी ही तरक्की और उच्च पद प्राप्त कर लेते हैं। मानों इनकी किस्मत अलग से ही लिखी गई है। 

4. जिस व्यक्ति के हाथ में भी ये निशान बनता हैए  वे काफी संवदेनशील होते हैं। उसे कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। 

5. ऐसे लोग साफ दिल वाले होते हैं। उन्हें चाटूकारिता नहीं आती और जीवन में अपने इसी गुण की वजह से वे लगातार आगे बढ़ते जाते हैं। 

Similar News