जाने कब है शनि जयंती, पूजा करने से पहले जरूर जुटा लें ये सामग्री

धर्म जाने कब है शनि जयंती, पूजा करने से पहले जरूर जुटा लें ये सामग्री

Ankita Rai
Update: 2022-05-19 08:31 GMT
जाने कब है शनि जयंती, पूजा करने से पहले जरूर जुटा लें ये सामग्री

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि देव का जन्म हुआ था। इस दिन को शनि जयंती के नाम से जाना जाता है। इस  दिन शनि देव की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव का हिसाब करते है। साथ ही आप के कर्म फल दाते हैं। इस बार शनि जयंती 30 मई कनाई जाएगी। 

शुभ मुहूर्त
शनि जयंती 30 मई मनाई जाएगी 29 मई को 02:54 pm से शुरु हो कर 30 मई 04:59 pm तक शुभ मुहूर्त रहेगा। 

शनि देव कि पूजा विधि

इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। घर के मंदिर में दीप जलाए साथ ही शनिदेव के मंदिर जाएं और शनिदेव को तेल, पुष्प अर्पित चड़ाए। सात बार शनि चालीसा का पाठ करें। अगर आप से हो सके तो इस दिन व्रत भी रखें। इस दिन गरीबो को दान करने से से कई गुना फल की प्राप्ति होती है।शनि देव  के  मंत्रों का जप करें
शनि देव मंत्रों का जप करें
"ऊं शं अभयहस्ताय नमः" 
"ऊं शं शनैश्चराय नमः" 
"ऊं नीलांजनसमाभामसं रविपुत्रं यमाग्रजं छायामार्त्तण्डसंभूतं तं नमामि शनैश्चरम" 

शनि जयंती पूजन सामग्री
शनि जयंती पर पूजा के लिए कुछ आवश्यक सामग्री की आवश्यकता पड़ती है। इसकी लिस्ट नीचे दी गई है-

  • शनि देव की मूर्ति 
  • नीला या काला वस्त्र
  • काला तिल
  • फूल, पुष्प माला
  • तिल का तेल
  • शनि चालीसा की पुस्तक
  • शमी का पत्ता
  • हवन सामग्री
  • अक्षत्, धूप, दीप, गंध, जल, बत्ती
Tags:    

Similar News