मथुरा के बरसाने में लठमार होली की धूम, देश विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालु

मथुरा के बरसाने में लठमार होली की धूम, देश विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Manmohan Prajapati
Update: 2019-03-16 10:39 GMT
मथुरा के बरसाने में लठमार होली की धूम, देश विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालु

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रंगों का त्यौहार होली देशभर में रंग गुलाल के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं मथुरा के बरसाना गांव में इस त्यौहार को एक अलग अंदाज में मनाया जाता है। यहां देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालू कृष्ण रंग में रंगे नजर आते हैं। होली से 8 दिन पहले ही यहां इस त्यौहार की शुरुआत हो जाती है। लड्डूमार होली के बाद यहां लठमार होली खेली गई, यह ब्रज क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। जो श्री कृष्ण और राधा के पवित्र प्रेम को समर्पित होती है। 

डंडों से प्रहार
इस लठमार होली के दौरान कई दृश्य ऐसे भी दिखाई दिए, जब एक पुरुष पर दो और तीन महिलाएं डंडे बरसाती नजर आईं। लेकिन होरियारा इन सब से बचना जानता है। इस दौरान होली के गीत आज बिरज में हारी रे रसिया... की गूंज भी सुनाई दे रही थी। वहीं आस पास की छतों से उड़ता लाल गुलाबी रंग इस माहौल में खुशी के रूप में बरस रहा था, जिसमें हर कोई झूमता नजर आ रहा था। 

Tags:    

Similar News