मकर संक्रांति पर जानिए 'मकर राशि' वालों की 15 खास बातें

मकर संक्रांति पर जानिए 'मकर राशि' वालों की 15 खास बातें

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-13 18:04 GMT
मकर संक्रांति पर जानिए 'मकर राशि' वालों की 15 खास बातें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज मकर संक्रांति के पर्व पर माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर वे जनवरी माह की 24 तारीख को सुबह 09:30 तक रहेंगे। इस हिसाब से आज का दिन मकर राशि वालों के लिए लाभकारी होने वाला है। संक्रांति के दिन मकर राशि वालों के लिए भूरा रंग लाभकारी रहेगा, जबकि शुभ अंक 8 होगा। चूंकि मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, इस कारण शनि भगवान के मंत्र का जाप फलकारी रहेगा।

मकर राशि
मकर राशि की बात करें तो आज का दिन, "एकादश भाव में चंद्रमा का भ्रमण आपके धन संबंधी कार्यों को सफल बना सकता है। अधिकारी वर्ग सहयोग मिलेगा। आवश्यक निर्णय तेजी से लें।"

बता दें, "भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी" आदि अक्षर से शुरू होने वाले नाम वालों की राशि "मकर" होती है। मकर राशि का स्वरूप मगर जैसा होता है। इस राशि के स्वामी शनि देव होते हैं।

संक्रांति पर मकर राशि वालों की 15 खास बातें...

1. मकर राशि का चिह्न मगरमच्छ है। मकर राशि के व्यक्ति अति महत्वाकांक्षी होते हैं। यह सम्मान और सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार कार्य कर सकते हैं।

2. इनका शाही स्वभाव व गंभीर व्यक्तित्व होता है। आपको अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ता है।

3. इन्हें यात्रा करना पसंद है। गंभीर स्वभाव के कारण आसानी से किसी को मित्र नहीं बनाते हैं। इनके मित्र अधिकतर कार्यालय या व्यवसाय से ही संबंधित होते हैं।

4. सामान्यत: इनका मनपसंद रंग भूरा और नीला होता है। कम बोलने वाले, गंभीर और उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों को ज्यादा पसंद करते हैं।

5. ईश्वर व भाग्य में विश्वास करते हैं। दृढ़ पसंद-नापसंद के चलते इनका वैवाहिक जीवन लचीला नहीं होता और जीवनसाथी को आपसे परेशानी महसूस हो सकती है।

6. मकर राशि के लड़के कम बोलने वाले होते हैं। इनके हाथ की पकड़ काफी मजबूत होती है। देखने में सुस्त, लेकिन मानसिक रूप से बहुत चुस्त होते हैं।

7. प्रत्येक कार्य को बहुत योजनाबद्ध ढंग से करते हैं। गहरा नीला या श्वेत रंग प्रधान वस्त्र पहने हुए लड़कियां इन्हें बहुत पसंद आती हैं।

8. आपकी खामोशी आपके साथी को प्रिय होती है। अगर आपका जीवनसाथी आपके व्यवहार को अच्छी तरह समझ लेता है तो आपका जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होता है।

9. आप जीवन साथी या मित्रों के सहयोग से उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।

10. मकर राशि की लड़कियां लम्बी व दुबली-पतली होती हैं। यह व्यायाम आदि करना पसंद करती हैं। लम्बे कद के बाबजूद आप ऊंची हिल की सैंडिल पहनना पसंद करती हैं।

11. पारंपरिक मूल्यों पर विश्वास करने वाली होती हैं। छोटे-छोटे वाक्यों में अपने विचारों को व्यक्त करती हैं।

12. दूसरों के विचारों को अच्छी तरह से समझ सकती हैं। इनके मित्र बहुत होते हैं और नृत्य की शौकिन होती हैं।

13. इनको मजबूत कद कठी के व्यक्ति बहुत आकर्षित करते हैं। अविश्वसनीय संबंधों में विश्वास नहीं करती हैं।

14. अगर आप करियर वुमन हैं तो आप कार्य क्षेत्र में अपना अधिकतर समय व्यतीत करती हैं।

15. आप अपने घर या घरेलू कार्यों के विषय में अधिक चिंता नहीं करती हैं।

Similar News