धरतीपुत्र मंगल का वृषभ राशि में गोचर, जानें कैसा रहेगा 12 राशियों पर प्रभाव...

धरतीपुत्र मंगल का वृषभ राशि में गोचर, जानें कैसा रहेगा 12 राशियों पर प्रभाव...

Manmohan Prajapati
Update: 2019-03-13 05:52 GMT
धरतीपुत्र मंगल का वृषभ राशि में गोचर, जानें कैसा रहेगा 12 राशियों पर प्रभाव...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगल देव को धरतीपुत्र कहा जाता है। प्राचीन ज्योतिष में इन्हें भूमिपुत्र और युद्ध का देवता भी माना जाता है। मंगल अंतरिक्ष में नग्न आंखों से भी स्पष्ट दिखाई देते हैं। इनका धरती से निकट संबंध होने से इनका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ना अवश्यंभावी है। 22 मार्च 2019 को दोपहर 1 बजकर 07  मिनट पर मंगल ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करने वाला है। जो 7 मई 2019 को प्रातः 5 बजे तक रहेंगा। मंगल को प्रत्यक्ष ऊर्जा देने वाला ग्रह माना जाता है। इस कारण मंगल जातक की राशि पर मंगलकारी व अमंगलकारी प्रभाव डालते हैं। मंगल का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव...

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन उत्तम है। धन के योग खुलेंगे। आनंददायक यात्रा के योग हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है। शुभ कार्यों में खर्च होने के आसार हैं। अविवाहित जातकों के लिए परिणय सूत्र में बंधने के योग बनने की भी संभावनाएं हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभकारी है। इस समय आप बहुत ऊर्जावान बने रहेंगे। व्यवसाय बढ़ने के योग हैं। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए मंगल विशेष रूप से अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए राशि से मंगल का परिवर्तन 12वां होगा। खर्च बढ़ने के योग हैं, प्रयास करें कि कम खर्च हो व मुसीबत के समय के लिए धन संचय करें। परिजनों पर खर्च करना पड़ सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का वृषभ राशि में परिवर्तन शुभ है। सौभाग्यशाली योग रहने के योग हैं। धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। विद्या ग्रहण करने में रुचि रखने वालों के लिए भी मंगल का परिवर्तन शुभ रहने की संभावना है। आईटी क्षेत्र वाले जातकों के लिए तो और भी भाग्यशाली रहने के आसार हैं। योगकारी मंगल के लाभ के स्थान पर आने से लाभ प्राप्ति के बड़े अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन लाभ से कर्म की ओर हो रहा है। लाभ पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। ऊर्जा बनी रहेगी। नए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने कार्यों को करने में थोड़ी तत्परता दिखाएं। मेहनत और तुरंत कार्य करने की प्रवृत्ति से कुछ लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आने पर निश्चित आराम मिलेगा। भाग्य में भी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों की ओर भी रुझान बढ़ेगा, आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होगी।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल 8वें भाव में आ रहा है। यह किसी अनिष्ट की ओर भी संकेत कर रहा है। यात्रा पर जाने या वाहन को चलाने में सावधानी रखें, दुर्घटना के योग बन सकते हैं। कोई सर्जरी भी आपको करवानी पड़ सकती है। उदर या फिर रक्त विकार आदि समस्याओं से भी ग्रस्त हो सकते हैं। मंगल की पूजा व मंगल का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। विवाहित दंपतियों के विचारों में मतभेद बढ़ने के योग हैं। जहां तक हो सके किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित हो सकता है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का परिवर्तन रोगवर्धक हो सकता है। इस समय स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें वैसे शत्रु पक्ष हावी रहेंगे। यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए खर्चों पर नियंत्रित करने का प्रयास करें।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का स्थान परिवर्तन मान-सम्मान में वृद्धि लाने वाला हो सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए शुभ रहने के योग हैं। नए कार्य के आरम्भ में मंगलकारी योग हैं। धन प्राप्ति के योग भी अच्छे हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का परिवर्तन संपत्ति बनाने के योग बना रहा है। घर खरीदने या बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो इस समय में प्रयास सफल हो सकते हैं। किसी नए कार्य को करने की योजना भी सफल हो सकती है। मातृपक्ष से प्रेम बढ़ने के योग हैं। मित्रों का भी सहयोग मिल सकता हैं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन करना आपके लिए भाग्य क्षेत्र में वृद्धि के संकेत कर रहा है। नौकरी में परिवर्तन या किसी नए काम को करने के इच्छुक हैं तो उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय प्रतिस्पर्धियों पर हावी होने व शत्रु को पराजित करने का योग बन रहा है। कुल मिलाकर मंगल सुख-समृद्धि के योग बना रहा है।

Similar News